दिवाली के दिन इस 1 मुहूर्त पर 2 काम करें, महालक्ष्मी खूब प्रसन्न होकर देंगी धन और खुशियों का वरदान

Webdunia
शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (17:25 IST)
Diwali ke jyotish upay hindi me: दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को मनाया जा रहा है। 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 27 मिनट तक चतुर्दशी तिथि रहेगी इसके बाद अमावस्या प्रारंभ हो जाएगी जो 25 अक्टूबर को 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। इस दिन एक शुभ मुहूर्त में मात्र 2 काम कर लें। माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन और खुशियों का वरदान देंगी।
 
 
24 अक्टूबर 2022 दिवाली का पंचांग मुहूर्त और योग | 24 october 2020 Diwali ka panchang and Muhurt:
 
- लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त: 24 अक्टूबर शाम 06:53 से रात 08:16 तक।
 
- उपरोक्त मुहूर्त में माता लक्ष्मी के अलावा मां काली और हनुमान जी की पूजा भी होती है।
 
माता लक्ष्मी की कृपा के लिए मात्र 2 उपाय करें:- 
 
1. माता लक्ष्मी के उपाय : महालक्ष्मी मंदिर में जाकर देवी लक्ष्मी को पांच कमल के फूल अर्पित करें और पांच दीपक जलाएं। घर में दिवाली के दिन मां लक्ष्‍मी की तस्‍वीर के आगे घी का नौ बत्तियों वाला दीया जलाएं।
 
2. तिजोरी के उपाय : दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन में पीली कौड़ियां रखें। पूजा के बाद इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी में रख लें। इसी के साथ ही दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन में एकाक्षी नारियल रखें। पूजा के बाद तिजोरी में रखें।
संकट से मुक्ति के लिए मात्र 2 उपाय करें:- 
 
- दिवाली की रात को हनुमान मंदिर में जाकर आटे के 11 दीपक जलाएं और उनसे अपनी मनोकामना कहें। 
 
- दिवाली की रात को पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और 11 परिक्रमा करके अपनी मनोकामना बोलें और बगैर मुड़े घर लौट आएं।
 
- दीपावली पर किए गए मात्र ये दो उपाय एक और जहां आपके सारे संकट दूर कर देंगे वहीं माता लक्ष्मी की आप पर कृपा बनी रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

4 भयंकर योग के चलते 5 राशियों को रहना होगा इस साल संभलकर

बढ़ता ही जा रहा है गर्मी का तांडव, क्या सच होने वाली है विष्णु पुराण की भविष्यवाणी

भविष्यवाणी: ईरान में होगा तख्तापलट, कट्टरपंथी खामेनेई की ताकत का होगा अंत!

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा कहां से निकलकर कहां तक जाती है?

जब मेहर बाबा ने पहले ही दे दिया था विमान दुर्घटना का संकेत, जानिए क्या था वो चमत्कार?

सभी देखें

धर्म संसार

18 जून 2025 : आपका जन्मदिन

18 जून 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

क्या लुप्त हो जाएंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम! क्या सच होने वाली है स्कंदपुराण की भविष्यवाणी

क्या ओरफिश का मिलना महाप्रलय का है संकेत? जानिए हिंदू पुराणों में क्या है मछली और प्रलय का कनेक्शन

विश्व योग दिवस 2025: पढ़ें 15 पावरफुल स्लोगन, स्वस्थ रखने में साबित होंगे मददगार

अगला लेख