दीपावली पर अपने घर को सजाएं : जानिए कैसे बनाएं रंग बिरंगे DIY तोरण

दीपावली के लिए आसान और आकर्षक तोरण बनाने का तरीका

WD Feature Desk
बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 (12:24 IST)
DIY Toran for Diwali
DIY Toran for Diwali : दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही हर कोई अपने घर को खास तरीके से सजाने की सोचता है। तोरण एक ऐसी सजावट है जिसे द्वार पर लगाने से घर का सौंदर्य बढ़ जाता है और यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। इस दीपावली, बहार से महंगे डेकोरेशन आइटम्स लाने की बजाए क्यों न आप खुद एक आकर्षक और रंग-बिरंगा DIY तोरण बनाएं? इसे बनाना न केवल आसान है, बल्कि यह आपके घर को एक पारंपरिक और अनोखा लुक भी देगा। आइए जानते हैं, इसे कैसे बनाते हैं :
 
आवश्यक चीजें :
 
बनाने की तरीका :
1. डिजाइन चुनें 
सबसे पहले आप यह तय करें कि आपको कैसा तोरण बनाना है। पारंपरिक तोरण पत्तियों के आकार का हो सकता है, या आप फूलों और अन्य सजावटी डिजाइनों का उपयोग भी कर सकते हैं। रंगों का चुनाव सोच-समझकर करें, ताकि तोरण आपके घर की दीवारों और दरवाजे की सजावट से मेल खाए।
 
2. पेपर या फैब्रिक काटें
अपनी चुनी हुई डिजाइन के अनुसार रंगीन पेपर या फैब्रिक को काट लें। यदि आप पत्तों का डिजाइन बना रहे हैं, तो आप पेपर को पत्तों के आकार में काट सकते हैं। फूलों के डिजाइन के लिए गोल आकार करें।
 
3. सजावट करें
कटे हुए पेपर या फैब्रिक के टुकड़ों पर रंगीन मोतियों, चूड़ियों और घुंघरुओं को चिपकाएं। आप चाहें तो इनमें पेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे तोरण और भी आकर्षक लगे। छोटे-छोटे घुंघरुओं को लटकाने से तोरण में एक खूबसूरत आवाज भी होगी।
 
4. तोरण को धागे से बांधें
अब सारे कटे हुए और सजाए गए टुकड़ों को एक धागे या रिबन से बांध दें। एक टुकड़े से दूसरे टुकड़े के बीच थोड़ा अंतर रखें ताकि यह देखने में खूबसूरत लगे।
 
5. लटकाने के लिए तैयार करें
सभी टुकड़ों को जोड़ने के बाद, धागे के दोनों सिरों पर छोटे हुक या फिर मोटा धागा लगाएं, ताकि इसे दरवाजे के ऊपर आसानी से टांगा जा सके। 
ALSO READ: हर साल दिवाली पर क्यों खरीदते हैं लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

दुनिया में कितने मुस्लिम इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं?

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

सभी देखें

धर्म संसार

नास्त्रेदमस की 10 भयानक भविष्यवाणी, चीन मचाएगा तबाही, अमेरिकी आसमान में आग, अंतिम जंग होगी गंगा के किनारे

तमिलनाडु तट पर मिली रहस्यमयी 'मनहूस मछली' क्या तबाही की है भविष्यवाणी, 2011 सुनामी के पहले भी आई थी नजर

किसने बनाईं अयोध्या राम मंदिर के राम दरबार की सुंदर मूर्तियां, क्यों लगे बनाने में 8 माह

मुसलमान लोग बकरीद क्यों मनाते हैं?

ओडिशा में बहती है वैतरणी नदी, जानें 5 रोचक तथ्‍य

अगला लेख