1. सुबह जल्दी उठें। इससे सारे काम समय पर होते हैं और तनाव नहीं आता।
2. टाइम टेबल बनाने में बड़ों की मदद लें और उसी पर चलें। इससे बेहतर काम कर सकेंगे।
3. पढ़ाई से पहले थोड़ा क्लासिकल म्यूजिक सुन सकते हैं।
4. पढ़ने का तरीका सबका अलग-अलग होता है। आपको जैसे अच्छा लगे, वैसे पढ़ें। दूसरे के बताए गए तरीकों से आपका तरीका अच्छा साबित हो सकता है।
5. समय निकालकर कोर्स के अलावा दूसरी अच्छी किताबें पढ़ें।
6. कोई भी समस्या हो तो उसे अपने दोस्तों, पैरेंट्स या टीचर से जरूर शेयर करें।
7. नींद पर्याप्त मात्रा लें। स्वस्थ दिमाग के लिए 6-7 घंटे की नींद लें तो बेहतर होगा।
8. पढ़ाई के बीच थोड़ा टहलें। इससे भी तनाव कम होता है।
9. रिवीजन जरूर करें। इससे पढ़ाई आसान होती है।