दूर-दूर तक फैली है मैसूर के दशहरे की ख्याति

Webdunia
मैसूर के दशहरे की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। भारत के प्रमुख स्थानों में से एक यहां भी विजयादशमी बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है।

मैसूर का दशहरा पर्व ऐतिहासिक, धार्मिक संस्कृति और आनंद का अद्भुत सामंजस्य रहा है। यहां विजयादशमी के अवसर पर शहर की रौनक देखते ही बनती है शहर को फूलों, दीपों एवं बल्बों से सुसज्जित किया जाता है सारा शहर रोशनी में नहाया होता है जिसकी शोभा देखने लायक होती है।

अंतरराष्ट्रीय उत्सव :-

FILE


मैसूर दशहरा का आरंभ मैसूर में पहाड़ियों पर विराजने वाली देवी चामुंडेश्वरी के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ शुरू होता है।

विजयादशमी के त्योहार में चामुंडी पहाड़ियों को सजाया जाता है। पारंपरिक उत्साह एवं धूमधाम के साथ दस दिनों तक मनाया जाने वाला यह उत्सव देवी दुर्गा चामुंडेश्वरी द्वारा महिषासुर के वध का प्रतीक होती है, यानी यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।

FILE


वर्तमान समय में मैसूर का दशहरा एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव बन गया है और इस उत्सव में शामिल होने के लिए देश विदेश से अनेक पर्यटक मैसूर आते हैं। मैसूर के महल, फूलों और पत्तियों से सजे चढ़ावे, सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी को आकर्षित करती हैं।

दशहरा उत्सव के आखिरी दिन कई अलंकृत हाथी एक साथ एक शोभायात्रा के रूप में निकाले जाते हैं। इनका नेतृत्व करने वाले विशेष हाथी की पीठ पर चामुंडेश्वरी देवी प्रतिमा रखी होती है, जिसे देखने के लिए विजयादशमी के दिन शोभायात्रा के मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ जमा होती है व लोग इन पर फूलों की बारिश करते हैं ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डर गई है दुनिया

क्या पहले होती थी जगन्नाथ पुरी में प्रभु श्रीराम की पूजा?

जगन्नाथ यात्रा के बाद रथ का क्या होता है, क्या आपको मिल सकते हैं रथ के पवित्र हिस्से

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

138 दिन तक शनि की उल्टी चाल, युद्ध से होगा दुनिया का बुरा हाल, बचकर रहे 5 राशियां

सभी देखें

धर्म संसार

आषाढ़ अमावस्या का महत्व और 3 अचूक उपाय से होगा पितृदोष दूर

Aaj Ka Rashifal: आज किस राशि को मिलेगी हर कार्य में सफलता, जानें 24 जून का दैनिक राशिफल

24 जून 2025 : आपका जन्मदिन

24 जून 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

भविष्यवाणी: 7 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच बचकर रहें, विमान से संबंधित घटना के बन रहे हैं योग