chhat puja

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व

Webdunia
ND
शक्तिदायिनी माँ दुर्गा की आराधना के नौ दिन समाप्त हो गए हैं। आज इस आराधना का दसवाँ दिन है अर्थात्‌ बुराई पर अच्छाई की विजय का दिन। पता नहीं कितना वर्षों से काल का पहिया यूँ ही घूमता हुआ हर वर्ष यह दिन ले आता है, और हम इसे मात्र त्योहार के रूप में मनाकर भूल जाते हैं।

इस दिन जगह-जगह पर हम तीन पुतलों को आग के हवाले कर देते हैं और आशा करते हैं कि प्रतीक स्वरूप जला यह पुतला समाज में फैली सारी बुराईयाँ नष्ट कर देगा। देखा जाए तो यह विचार, यह वाक्य, यह सोच सभी कुछ आज के जमाने के हिसाब से आउट डेटेड है। जब भी साल दर साल यह चीजें छपती हैं, हर व्यक्ति का कहना होता है यह सब पुरानी बात है। लेकिन कोई नहीं सोचता कि जब इस विचार को पहली बार लिखा गया होगा तब तो यह नया था। तब क्यों हम सिर्फ पुतला जलाने भर तक सीमित रह गए? तब क्यों हमने तमाम बुराईयों को जड़ से मिटाने की कोशिश नहीं की? हर व्यक्ति यह जरूर महसूस करता है कि समाज में बहुत सी बुराईयाँ हैं, इन्हें मिटाने के लिए कुछ ठोस कदम उठाना होंगे।

केवल पुतले जलाने भर से कुछ नहीं होगा। फिर भले ही वे पुतले साल भर शहर की सड़क पर जलने वाले हो या साल में एक बार मैदान में जलने वाले। लेकिन मुख्य मुद्दा तो यहीं आकर ठहर जाता है। क्योंकि सिर्फ महसूस करने भर से कुछ नहीं होता यह सभी जानते हैं। बहरहाल यह बहस तो सदियों से चली आ रही और सदियों चलती रहेगी। आप शांति और प्रेम से दशहरा मनाइए।

बस एक छोटी सी इल्तिजा है, रावण को जलता देख कर आप सिर्फ ताली पीटने वालों की जमात में शामिल मत हो जाइए। आप अपनी एक नीजि बुराई छोड़ने का संकल्प ले लीजिए। कोशिश कीजिए कि आप इस संकल्प पर अडिग रहेंगे। फिर देखिए रास्ते अपने आप बनते जाएँगे, क्योंकि किसी भी अच्छाई की शुरूआत खुद से हो तो वह अच्छाई स्थाई रहती है। आप सभी को दशहरे की बहुत-बहुत शुमकामनाएँ।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh gochar 2025: बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 3 राशियों को संभलकर रहना होगा

Mangal gochar 2025: मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश, 3 राशियों के लिए है अशुभ संकेत

Kushmanda Jayanti: कूष्मांडा जयंती के दिन करें माता की खास पूजा, मिलेगा सुख संपत्ति का आशीर्वाद

Kartik Month 2025: कार्तिक मास में कीजिए तुलसी के महाउपाय, मिलेंगे चमत्कारी परिणाम बदल जाएगी किस्मत

October Horoscope 2025: अक्टूबर के अंतिम सप्ताह का राशिफल: जानें किन राशियों पर होगी धन की वर्षा, आएगा करियर में बड़ा उछाल!

सभी देखें

धर्म संसार

29 October Birthday: आपको 29 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Tulsi vivah 2025: देव उठनी एकादशी पर क्यों करते हैं तुलसी विवाह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अक्टूबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Gopashtami: गोपाष्टमी 2025: महत्व, पूजा विधि और श्रीकृष्ण से जुड़ी कथा

Amla Navami: आंवला नवमी के संबंध में 9 रोचक तथ्‍य