दशहरा 2023: रावण को मारने के लिए श्री राम ने किए थे ये 5 महत्वपूर्ण कार्य

Webdunia
Dussehra 2023: दशहरा पर माता दुर्गा ने महिषासुर और श्री राम ने रावण का वध किया था। इसीलिए आश्‍विन माह की दशमी पर विजयादशमी और दशहरा का पर्व मनाया जाता है। लेकिन आपको यह भी जानना जरूरी है कि भगवान श्रीराम ने दशानन रावण का वध करने के पहले किए थे ये 5 ऐसे कार्य जिसके कारण ही रावण का वध हो पाया था।
 
1. सुग्रीव को उसका अधिकार दिलाना : हनुमान मिलन के बाद हनुमानजी ने श्रीराम को वानरराज सुग्रीव से मिलाया। सुग्रीव ने बताया कि किस तरह उनके बड़े भाई बाली ने उन्हें राज्य से बेदखल कर दिया है जिसके चलते उन्हें किष्किंधा के इस पहाड़ पर शरण लेना पड़ी है। प्रभु श्रीराम ने बाली का वध करके सुग्रीव के किष्किंधा का सम्राट बनाया। बदले में सुग्रीन से रावण से लड़ने के लिए एक विशाल वानर सेना का गठन किया।
 
ALSO READ: ये 10 दिग्गज प्रभु श्रीराम के साथ नहीं होते तो रावण को मारना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन था
 
2. रामेश्‍वरम की स्थापना : श्रीराम ने अपनी सेना के साथ रामेश्वरम में पड़ाव डाला और वहां पर उन्होंने शिवजी का आहवान करने के लिए शिवलिंग की स्थापना करके उनका अभिषेक और पूजा की। उस स्थान पर आज भी वह शिवलिंग मौजूद है।  श्रीराम ने रावण का वध करने के पूर्व नीलकंठ को देखा था। नीलकंठ को शिवजी का रूप माना जाता है। अत: दशहरे के दिन इसे देखना बहुत ही शुभ होता है।
 
3. आदिशक्ति की उपासना : वाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान राम ने युद्ध में विजयी होने के लिए ऋष्यमूक पर्वत पर आश्‍विन प्रतिपदा से नवमी तक आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना की थी। इसी के साथ उन्होंदे देवी अपराजिता की पूजा भी की थी। इसके बाद भगवान श्रीराम इसी दिन किष्किंधा से लंका के लिए रवाना हुए थे।
 
4. नल और नील से सेतु बनवाना : नल और नील दो भाई थे। नल ने ही समुद्र पर सेतु यानी ब्रिज बनाया था। यह पुल करीब 5 दिनों में बनाया गया था। जिसकी लंबाई 100 योजन और चौड़ाई 10 योजन थी। नल के निरीक्षण में वानरों की सहायता से यह पुल बनाया गया था। उस काल में इस सेतु का नाम श्रीराम ने 'नल सेतु' रखा था।

5. विभीषण से रावण की मृत्यु का राज लेना : हनुमानजी की नीति के तहत श्री राम ने विभीषण को शरण दी थी। भगवान श्रीराम को विभीषण से रावण की संपूर्ण सैन्य शक्ति का राज बताया था। इसी के साथ ही विभीषण ने यह भी बताया कि रावण की मौत कैसे होगी। इसीलिए यह संभव हो पाया कि प्रभु श्रीराम रावण का वध कर पाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

दुनिया में कितने मुस्लिम इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं?

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

सभी देखें

धर्म संसार

चीन से निकलने वाली ब्रह्मपुत्र नदी के बारे में 10 खास जानकारी

गायत्री जयंती कब है, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और मंत्र का महत्व?

निर्जला एकादशी कब है, क्या है पारण का समय, भूलकर भी न करें 11 काम

7 जून के बाद पाकिस्तान से युद्ध करना होगा मुश्किल, भारत को उठाना पड़ सकता है नुकसान

महेश जयंती: माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति कैसे हुई

अगला लेख