Hanuman Chalisa

ईद अल अजहा आज, जानिए दिन भर क्या करें खास

Webdunia
ईद अल-अज़हा/ कुर्बानी की ईद इस्लाम धर्म के लोगों का एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन को ईदुल अज़हा, ईदुज़ जुहा, ईद अल-अधा, ईद उल-अज़हा तथा बकरीद के नाम से जाना जाता है। वर्ष 2023 में यह पर्व 29 जून 2023, दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है। 
 
आइए यहां जानते हैं आज दिन भर क्या करें खास-Eid ul Adha Rulls
 
1. कुर्बानी की ईद के दिन सुबह जल्दी उठकर नमाज अदा करें। 
 
2. इस दिन मिस्वाक करके नहाने के पश्चात नए या अच्छे कपड़े पहनते हैं। 
 
3. ईद के पहले ही नमाज के लिए कुर्ता, टोपी भी खरीदें जाते हैं। 
 
4. ईद की नमाज से पहले तकबीर का जाप किया जाता है। 
 
5. आज के दिन ईदगाह में जाकर विशेष प्रार्थना की जाती है।
 
6. ईद-उल-अजहा के अवसर पर मस्जिद में नामज के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी जाती है। 
 
7. इस दिन कुर्बानी सिर्फ जायज/हलाल के तरीके से कमाए गए पैसे से ही करने की मान्यता है। 
 
8. ईद-उल-जुहा के दिन बकरे, भेड़, ऊंट और भैंस पर कुर्बानी की जाती है, लेकिन उससे पहले कुर्बानी करते वक्त जानवर को किबला रुख लिटाकर दुआ पढ़ते हुए कुर्बानी करना चाहिए।
 
9. कुर्बानी के पहले यह देखना अतिआवश्यक है कि इस समय जानवर को किसी भी तरह की चोट या बीमारी न हो, तथा वह बिल्कुल स्वस्थ हो तभी कुर्बानी दें। 
 
10. इस्लाम धर्म में बीमार तथा चोट लगे हुए जानवर पर कुर्बानी जायज़ नहीं है, अत: मन में दया की भावना रखते हुए ऐसे पशु की कुरबानी ना दें। 
 
11. कुर्बानी के गोश्त के तीन बराबर हिस्से में बांटकर एक अपने घर के लिए, दूसरा रिश्तेदारों तथा दोस्तों एवं तीसरा हिस्सा गरीबों में बांटना चाहिए।
 
12. कहा जाता है कि बेशक कुर्बानी का गोश्त अल्लाह को नहीं पहुंचता है, लेकिन अल्लाह कुर्बानी के पीछे बंदें की नीयत को देखता है। अल्लाह की रजा हासिल करने का यह एक जरिया माना जाता है। 
 
13. आज के दिन अपने सुख, आराम को भूलकर खुद को इंसानियत की सेवा में लगाने का काम किया जाता है। 
 
14. ईद उल अजहा के दिन घर के बड़े सदस्यों को स्वार्थ्य से परे रहते हुए मानवता के कार्य करने चाहिए। rk.
 
Eid al-Adha 2023
ALSO READ: ईद-उल-अजहा 2023: कुर्बानी का त्योहार बकरीद, जानिए महत्व

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Margashirsha month: धर्म कर्म के हिसाब से मार्गशीर्ष महीने का महत्व और मोक्ष मार्ग के उपाय

कृष्ण पक्ष की अष्टमी को क्यों कहते हैं कालाष्टमी?

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: साल खत्म होते-होते इन 4 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

Baba vanga predictions: क्या है बाबा वेंगा की 'कैश तंगी' वाली भविष्यवाणी, क्या क्रेश होने वाली है अर्थव्यवस्था

सभी देखें

धर्म संसार

14 November Birthday: आपको 14 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 नवंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Utpanna Ekadashi: उत्पन्ना एकादशी व्रत के 5 चमत्कारी उपाय, मिलेगा धन, सुख और समृद्धि

Vrishchika Sankranti 2025: 15 या 16 नवंबर, कब है सूर्य वृश्चिक संक्रांति, जानें महत्व और पूजन विधि

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानिए महत्व

अगला लेख