Hanuman Chalisa

Eid ul Fitr 2021: जानिए इस बार कब मनाया जाएगा ईद का त्योहार?

Webdunia
Eid ul Fitr 2021
 
पवित्र महीने रमजान के बाद अल्लाह की नेमतों को पाने के लिए देशभर में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। ईद-उल-फितर का त्योहार चांद के निकलने पर निर्भर करता है। यदि इस वर्ष 12 मई, बुधवार के दिन चांद निकलता है तो उसके अगले दिन यानी गुरुवार, 13 मई को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। और यदि चांद 13 मई को निकलता है तो पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार शुक्रवार, 14 मई को मनाया जाएगा।


ईद-उल-फितर मनाने की सही तारीख का निर्धारण चांद के निकलने पर ही निर्भर है।  भोपाल शहर क़ाज़ी सय्यद मुश्ताक अली नदवी साहब ने कल ईद के चांद नहीं होने का ऐलान किया लिहाज़ा आज 30 रमज़ान होगा और ईद इंशाल्लाह 14 मई 2021 जूमे के दिन होगी। 
 
पवित्र रमजान के बाद ईद का यह त्योहार रमजान के पूरे होने की खुशी में मनाया जाता है। ईद दुनिया भर के मुसलमानों के लिए खुशी का दिन है। इस्लाम में दो ही खुशी के दिन हैं, ईद-उल फित्र और ईद उल जुहा।
 
रमजान में पूरे महीने रोजे रखने के बाद ईद-उल फित्र मनाई जाती है। इस बार मीठी ईद 13 या 14 मई को मनाई जाएगी। रमजान-उल मुबारक माह के बाद ईद-उल-फित्र के इस मुबारक दिन सुबह के वक्त मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में जमा होकर ईद की नमाज अदा करते हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों को ईद की नमाज अपने घरों में ही अदा करनी होगी।

ईद अल्लाह से इनाम लेने का दिन है। नमाज के पहले हर मुसलमान के लिए फितरा देना फर्ज है। फितरे के तहत प्रति इंसान पौने दो किलो अनाज या उसकी कीमत गरीबों को दी जाती है। इसका मकसद यह है कि गरीब भी ईद की खुशी मना सकें। 

ALSO READ: 29th Roza : उन्तीसवां रोजा, रमजान के रुख़सत का इशारा

ALSO READ: Eid ul Fitr 2021: क्या करें ईद-उल-फितर के दिन, जानिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

03 April Birthday: आपको 3 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Vaishakh 2026: वैशाख माह के व्रत त्योहारों की लिस्ट

श्री हनुमंत स्तवन: अतुल्य शक्ति

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

अगला लेख