रमजान के इनाम, जो हमको मिले हैं

अल्‍लाह पाक ने दी हैं, रमजान शरीफ की पांच चीजें

Webdunia
FILE

हजरत अबू हुरैरह रजिअल्‍लाहु तआला अन्‍हू ने हुजुरे अकरम सल्‍लल्‍लाहु अलैहि व सल्‍लम को फरमाते हुए सुना कि मेरी उम्‍मत को रमजान शरीफ में पांच चीजों अल्‍लाह पाक ने खास तौर पर दी हैं, जो दूसरी उम्‍मतों को नहीं दी गई।

(1) यह कि रोजेदार के मुंह की बू (जो खाली पेट रहने की वजह से आती है) अल्‍लाह को मुश्‍क की खुशबू से ज्‍यादा पसंद है, (क्‍योंकि बंदा सिर्फ अल्‍लाह को राजी करने के लिए अपना खाना-पीना छोड़े होता है)

(2) यह कि उनके लिए दरिया की मछलियां तक दुआ करती हैं और इफ्तार के वक्‍त तक करती रहती हैं।

FILE
(3) हर रोज जन्‍नत रोजदार के लिए सजाई जाती है, फिर अल्‍लाह पाक फरमाता है कि जल्‍दी ही मेरे नेक बंदे तुझ में रहने आएंगे।

(4) रमजान में शैतान और उसके साथी कैद कर दिए जाते हैं।

(5) रमजान की आखिरी रात में (जिस दिन ईद का चांद दिखता है) रोजेदारों के सारे गुनाह माफ करके मगफिरत कर दी जाती है।

सहाबा रजिअल्‍लाहु तआला अन्‍हू ने अर्ज किया कि क्‍या यह रात शबे कद्र है।

फरमाया नहीं बल्कि दस्‍तूर यह कि मजदूर को काम खत्‍म होने के वक्‍त मजदूरी दे दी जाती है (यानी हमने पूरे रमजान जो रोजे रखे, तरावीह पढ़ी, कुरान शरीफ की तिलावत की, तस्‍बीह पढ़ी, उसका मेहनताना अल्‍लाह पाक रमजान की आखरी रात में दे देता है)।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शिव चालीसा पढ़ते समय ये गलतियां तो नहीं करते हैं आप?

महाशिवरात्रि पर रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का सही समय और पूजन विधि

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

विजया एकादशी कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का फल

कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं शनि, इन 5 राशि वाले जातकों की बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

धर्म संसार

सीताष्टमी पर पूजन का क्या है शुभ मुहूर्त और व्रत करने के लाभ

Aaj Ka Rashifal: क्या लाया है आज का दिन आपके लिए, पढ़ें 19 फरवरी 2025 का ताजा भविष्यफल

मंगल ग्रह बदलेंगे चाल, क्या होगा देश दुनिया का हाल? किन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Maha Kumbh: 55 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, UP सरकार का दावा

19 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन