कामिका एकादशी : द्विपुष्कर योग में मनाई जाएगी सावन की यह एकादशी, मौका न जाने दें, 5 काम करें

Webdunia
शनिवार, 23 जुलाई 2022 (10:22 IST)
Kamika Ekadashi Vrat 2022 : श्रावण मास के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी का व्रत रखा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार 24 जुलाई रविवार को यह एकादशी रहेगी। आओ जानते हैं कि इस दिन कौनसे शुभ योग बन रहे हैं और कौनसे 5 जरूरी कार्य हम कर सकते हैं।
 
- शुभ योग : इस दिन  द्विपुष्कर योग रहेगा।
- तिथि : एकादशी 01:47:13 PM तक उसके बाद द्वादशी। वृद्धि योग।
- पारण समय : पारणा का समय 25, जुलाई को 05:38:09 से 08:21:52 तक।
- पूजा का मुहूर्त :
1. अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:37 से 12:31 तक।
2. गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:34 से 06:58 तक।

ekadashi 2022
इस दिन करें 5 कार्य :
1. व्रत रखें : कहते हैं कि इस एकादशी का व्रत रखने से अटके और बिगड़े काम बन जाते हैं। व्रत रखने वाले से पितरों के कष्ट भी श्रीहरि विष्णु दूर कर देते हैं। इस दिन तीर्थों में स्नान करने का फल अश्वमेघ यज्ञ के समान होता है। श्रीहरि की तुलसी से पूजा करें और कथा सुनेंगे तो इससे सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन भूलकर भी चावल न खाएं।
 
2. पोटली : ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस दिन आप 2 हल्दी की गांठ, 1 चांदी का सिक्का और 1 पीली कौड़ी को पीले कपड़ में रखकर बांध लें और उस बंधी पोटली को तिजोरी में रख दें। इस उपाय से धन में बढ़ोतरी होगी।
 
3. तुलसी की आरती : ध्यान रहे कि इस दिन आपको तुलसी में जल अर्पित नहीं करना है। आपको तुलसी के पौधे के समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करके 11 बार 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय’ का जप करना है और माता तुलसी को प्राणाम करना है। इससे आर्थिक समस्या समाप्त हो जाएगी।
 
4. श्रीसूक्त का पाठ : इस दिन श्री सूक्त का पाठ करें, जिससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद देंगी।
 
5. श्रीकृष्ण को करें बांसुरी भेंट : कामिका एकादशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी भेंट करें। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख- समृद्धि बनी रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या कर्मों का फल इसी जन्म में मिलता है या अगले जन्म में?

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में वोट देकर सुधारें अपने ग्रह नक्षत्रों को, जानें मतदान देने का तरीका

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

Astrology : एक पर एक पैर चढ़ा कर बैठना चाहिए या नहीं?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Varuthini ekadashi 2024: वरुथिनी व्रत का क्या होता है अर्थ और क्या है महत्व

अगला लेख