Festival Posters

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत 2025, जानिए महत्व, पूजा विधि और पारण का समय

WD Feature Desk
शनिवार, 4 जनवरी 2025 (11:48 IST)
pausha putrada ekadashi date time 2025:पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते हैं। इस बार पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 10 जनवरी 2025 शुक्रवार को रखा जाएगा। इसका पारण 11 जनवरी को सुबह 07:15 से 08:21 बजे के बीच होगा। एकादशी तिथि का प्रारंभ 09 जनवरी को दोपहर 12:22 बजे होगा और इसका समापन 10, 2025 को सुबह 10:19 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार 10 जनवरी को यह व्रत रखा जाएगा।
 
पौष पुत्रदा एकादशी का महत्व क्या है?
1. मान्यता है कि इस व्रत को रखने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करना चाहिए।
2. यह व्रत संतान प्राप्ति के अलावा संतान की समस्याओं के निवारण हेतु भी किया जाता है।
3. पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से वाजपेयी यज्ञ के समान पुण्यफल की प्राप्ति होती है।
4. संतान प्राप्ति के लिए इस व्रत को करना उत्तम माना जाता है। संतान कामना के लिए इस दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की भी पूजा की जाती है।
5. यदि पूर्णमनोयोग से नि:संतान दंपति इस व्रत को करें तो उन्‍हें संतान सुख अवश्‍य मिलता है। संतान की प्राप्ति तथा उसके दीघार्यु जीवन के लिए पुत्रदा एकादशी का खास महत्व होता है।
6. यह व्रत दो प्रकार से रखा जाता है निर्जला और फलाहारी या जलीय व्रत। यदि आप स्वस्थ और उपवास करने में सक्षम हैं तो निर्जला व्रत रखें अन्यथा फलाहारी व्रत रखकर विधिवत पूजा के बाद समय पर इसका पारण करें।
 
पुत्रदा एकादशी पूजा विधि-Putrada Ekadashi 2025 Puja Vidhi 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Diwali 2025: धनतेरस पर भूलकर भी उधार में ना दें ये 4 चीजें, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Tula sankranti 2025: तुला संक्रांति पर 12 राशियों के जातक करें ये खास उपाय, मिलेगा मनचाहा फल

Diwali 2025: क्या लक्ष्मी जी के दत्तक पुत्र हैं श्रीगणेश?, जानिए दिवाली पर लक्ष्मी जी के साथ क्यों पूजे जाते हैं

Diwali 2025: दिवाली की सफाई में घर से मिली ये 4 चीजें देती हैं मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत

Govatsa Dwadashi 2025: गोवत्स द्वादशी कब है? जानें व्रत के नियम, मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा

सभी देखें

धर्म संसार

Bhai dooj ki kahani: भाई दूज यम द्वितीया की कथा कहानी हिंदी में

Govardhan puja ki kahani: गोवर्धन पूजा की कथा कहानी हिंदी में

Annakut ki sabji: अन्नकूट की सब्जी कैसे बनाएं

Diwali Muhurat 2025: चौघड़िया के अनुसार जानें स्थिर लग्न में दीपावली पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Diwali rashifal 2025: दिवाली पर बन रहा है वैभव लक्ष्मी योग, 6 राशियों के यहां धन की होगी बरसात

अगला लेख