Hanuman Chalisa

वृक्ष लगाओ रे सब मिलकर...विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कविता

Webdunia
बुधवार, 5 जून 2024 (15:56 IST)
प्रदीप नवीन
 
वृक्ष लगाओ रे,
उसके बढने तक बेटे सा
सब अपनाओ रे।
वृक्ष लगाओ रे....
 
सूनी सूनी सारी
जगह पर
फैलेगी हरियाली,
मत पूछो फिर इन
आँखों  में
क्या होगी खुशहाली ।
झूम झूमकर नाचो गाओ
गीत सुनाओ रे।
वृक्ष लगाओ रे.....
 
चप्पे चप्पे पर वृक्षों की
ऐसी भीड लगाएं,
नीलगगन के सारे पंछी
उन पर नीड बनाएं ।
प्रेम से छत पे
उन्हें  बुलाके
दाना खिलाओ रे।
वृक्ष लगाओ रे.....
 
पत्थर खाकर फिर भी 
तो  वे
हमको फल हैं देते
आज भी देते हैं खुशी से
ओर सुबह कल देते।
अपने हाथ में
देखके पत्थर
कुछ शरमाओ रे।
वृक्ष लगाओ रे.....
         
माया पाने की खातिर
छाया को डांट रहे हैं ,
निर्दयता से हरे भरे
वृक्षों को
काट रहे हैं।
फिर भी चुप्पी
वातावरण में
मत चिल्लाओ रे।
वृक्ष लगाओ रे.....
          
सोचो एसे घटती रहेगी
नित दिन सबकी आयु,
ढूँढे से भी शुद्ध किसीको
नहीं मिलेगी वायु ।
हर मौसम में है   
परिवर्तन
 
ये समझाओ रे ।
वृक्ष लगाओ रे.....
 
नीम और पीपल
के पत्तों में
औषध गुण हैं बाकी,
बरगद ने बाँहें फैलाकर
खूब जमाई झांकी।
वृक्ष ही कहते सब
प्यासे हैं
 
जल बरसाओ रे।
वृक्ष लगाओ रे......
ALSO READ: विश्व पर्यावरण दिवस कहीं विष पर्यावरण दिवस न बन जाए

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख