जिन्होंने अपने पेड़ और पर्यावरण को बचाया

Webdunia
NDND
यह बात है उन लोगों की जिन्होंने अपना पर्यावरण खुद बचाया। बात उत्तराखंड राज्य की है। हिमालय की पहाड़ियों में बसे गढ़वाल की। बात तब की है जब यह उत्तराखंड उत्तरप्रदेश से अलग नहीं हुआ था। इन पहाड़ियों में अचानक प्रशासन ने पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई शुरू कर दी। यहाँ रहने वालों ने जब अपने यहाँ पेड़ों को कटते देखा तो काटने वालों को रोकने की कोशिश की। पेड़ को काटने वाले इतनी आसानी से कहाँ मानने वाले थे। उन्होंने बात पर कान दिए ही नहीं।

पेड़ों को कटने से बचाने के लिए उस इलाके की स्त्रियों ने सत्याग्रह का तरीका अपनाया। पेड़ काटने वाले जब भी किसी पेड़ को काटने जाते तो स्त्रियाँ पेड़ से जाकर चिपक जातीं। ऐसी ही एक घटना है कि जब पेड़ काटने वाले पहुँचे तो स्त्रियाँ पेड़ से जाकर चिपक गईं। पेड़ काटने वालों ने सोचा कि थोड़ी देर में ये सब हट जाएँगी पर रातभर वे स्त्रियाँ पेड़ से चिपकी रहीं। मजाल है कोई पेड़ को हाथ भी लगा सके।

खबर दूसरे गाँव पहुँची और फिर तीसरे और चौथे। आंदोलन बड़ा होता गया। इस तरह हरे-भरे पेड़ों को कटने से बचाने वाला यह आंदोलन चिपको आंदोलन के नाम से जाना गया। इस आंदोलन में सुंदरलाल बहुगुणा का बहुत बड़ा योगदान रहा। समाचार पत्रों में इसकी खबरें छपीं और देश के दूसरे हिस्सों में भी अपने पेड़ों को बचाने का यह विचार फैला। याद रहे अपना पर्यावरण खुद ही बचाना होता है। कोई दूसरा नहीं आता।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

युद्ध के संबंध में क्या कहती है चाणक्य नीति?

बच्चों की कोमल त्वचा पर भूलकर भी न लगाएं ये प्रोडक्ट्स, हो सकता है इन्फेक्शन

वास्तु के अनुसार कैसे प्राप्त कर सकते हैं नौकरी

पाकिस्तान से युद्ध क्यों है जरूरी, जानिए 5 चौंकाने वाले कारण

घर की लाड़ली को दीजिए श अक्षर से शुरू होने वाले ये पारंपरिक नाम

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या है परेश रावल के यूरीन से इलाज के दावे का सच, जानिए क्या बोले यूरोलॉजिस्ट

इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में फिटनेस, फास्टिंग और लाइफस्टाइल पर विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन संपन्न

पहलगाम अटैक के बाद क्‍यों हो रही है फिल्‍म The Social Dilemma की चर्चा?

इंदौर में स्वस्थ जीवनशैली और लंबी उम्र के लिए जागरूकता कार्यक्रम, "लिव लॉन्ग, लिव स्ट्रॉन्ग"