Hanuman Chalisa

NFSU Recruitment 2022: एनएफएसयू द्वारा 332 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई

Webdunia
Recruitment 2022
 
 
 
 
 
 
 
NFSU Recruitment 2022: नेशनल फोरेंसिक साइंसेस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) द्वारा सरकारी नौकरी का एक अपडेट जारी किया गया है। जिसमें भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन और राष्ट्रीय महत्व के संस्थान, नेशनल फोरेंसिक साइंसेंस यूनिवर्सिटी (National Forensic Sciences University) में 332 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती होना है तथा इसके लिए एक विज्ञापन जारी किया गया है। 
 
यह विज्ञापन विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार, 3 मई 2022 को जारी किया गया है तथा इसकी अंतिम तारीख 21 मई रखी गई है। इस विज्ञापन के अनुसार, विभिन्न स्कूलों में असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर तथा एसोशिएट प्रोफेसर के कुल 193 पदों पर टीचिंग की भर्तियां की जाएंगी। साथ ही नॉन-टीचिंग भर्ती विज्ञापन के अनुसार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, डिप्टी सेक्शन ऑफिसर, सेक्शन ऑफिसर और अन्य कुल 139 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए जा रहे हैं। 
 
नेशनल फोरेंसिक साइंसेस यूनिवर्सिटी में टीचिंग या नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 मई से शुरू हो चुकी है तथा उम्मीदवार 21 मई 2022 तक अपना एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। इस आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए का शुल्क ऑनलाइन माध्यमों से जमा करना होगा। साथ ही एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
 
एनएफएसयू भर्ती 2022 के लिए योग्यता मानदंड के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए उम्मीदवारों को भर्ती रिक्तियों से संबंधित विषय/ क्षेत्र में प्रथम श्रेणी में मास्टर्स डिग्री और पीएचडी होना आवश्यक है तथा एसोशिएट प्रोफेसर के लिए उपरोक्त डिग्री के साथ-साथ 9 वर्ष का अनुभव व प्रोफेसर पद के लिए 10 वर्ष का अनुभव होना अतिआवश्यक है। वहीं, नॉन-टीचिंग केटेगरी में असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों को स्नातक होना चाहिए तथा हिंदी, अंग्रेजी और कम्प्यूटर में दक्ष होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
 
इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, career.nfsu.ac.in पर जाकर एक्टिव किए गए ऑनलाइन लिंक से आवेदन जमा कर सकते हैं।

ALSO READ: India Post GDS Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए खुशखबर, 38926 ग्रामीण डाक सेवकों की होंगी भर्तियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख