Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mexico में तबाही, बवाल के पीछे El Mencho की मौत, क्‍या है मेंचो की पुलिस अफसर से ड्रग लॉर्ड बनने तक की कहानी?

Advertiesment
El Mencho
मैक्सिको की आर्मी ने देश के सबसे वांटेंड ड्रग लॉर्ड को मार गिराया है। आर्मी ने रविवार (22 फरवरी) को घोषणा की है कि उसने एक ऑपरेशन चलाकर जलिस्को न्यू जेनरेशन (CJNG) नाम के ड्रग्स कार्टेल के बॉस नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस को मार गिराया। इस खूंखार अपराधी को मैक्सिको के लोग और पूरी दुनिया ही ​​El Mencho के नाम से जानती थी। इस कार्रवाई के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा फैल गई है।

मेक्सिकन डिफेंस सेक्रेटरी जनरल रिकार्डो ट्रेविला ने मेक्सिकन स्पेशल फोर्स और US इंटेलिजेंस के ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। इस ऑपरेशन और हिंसा के दौरान अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जिनमें सिक्योरिटी फोर्स, संदिग्ध कार्टेल सदस्य और दूसरे लोग शामिल थे।

इस ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया में कई शहरों में धुएं के गुबार और हिंसा के दृश्‍य वायरल हो रहे हैं। ग्वाडिलहारा नाम के शहर में भी उपद्रव हुए, जो आगामी फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाले शहरों में एक है। हलिस्को (जलिस्को) एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां हज़ारों पर्यटक फंसे हुए हैं, क्योंकि राज्य में हिंसा फैल गई है। रविवार को रात भर राज्य में कई सड़कों पर बंदूकधारी देखे गए। राज्य के गवर्नर ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की कि वो रेड अलर्ट का पालन करें और घरों के अंदर ही रहें। यूनाइटेड एयरलाइंस, अमेरिकन एयरलाइंस के साथ-साथ एयर कनाडा ने भी कुछ शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। और कई विमानों के मार्ग बदल दिए गए हैं।

आठ क्रिमिनल वहीं मारे गए : बता दें कि मेंचों को गिरफ्तार करने की योजना थी। लेकिन एल मेंचो की सिक्योरिटी टीम ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने मिलिट्री वालों पर फायरिंग कर दी। मेंचो बाहर आया उसके साथ बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ एक सशस्त्र ग्रुप था। यह ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप का किया गया बहुत ही हिंसक हमला था। स्पेशल फोर्स के मिलिट्री वालों ने हमले को नाकाम कर दिया; कुल आठ क्रिमिनल वहीं मारे गए। दो सैनिक घायल भी हुए, जब ​​उन्होंने केबिन की जांच की, तो उन्हें सात लंबी बंदूकें, आठ गाड़ियां, दो क्वाड बाइक और दो रॉकेट लॉन्चर मिले, उनमें से एक उसी तरह का था जिसका इस्तेमाल 2015 में एल मेंचो को पकड़ने के पहले ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टर को मार गिराने के लिए किया गया था। ये लॉन्चर बताता है कि अमेरिका की ओर से 136 करोड़ रुपए का इनामी ड्रग लॉर्ड एल मेंचो मेक्सिकन आर्मी के हेलिकॉप्टर को गिराने तैयार बैठा था। वो बस मौके के इंतजार में था।

क्‍या है El Mencho की कहानी : एल मेंचो मैक्सिको के सबसे बड़े ड्रग माफियाओं में से एक था। अमेरिका के न्याय विभाग के अनुसार उसका कार्टेल 2009 में बना था और यह मैक्सिको के सबसे हिंसक ड्रग तस्करी संगठनों में से एक बन गया है। अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) इसे शक्तिशाली सिनालोआ कार्टेल का प्रतिद्वंद्वी मानता है, जिसकी सभी 50 अमेरिकी राज्यों में मौजूदगी है। उन पर मैक्सिकन सरकारी अधिकारियों की हत्या के प्रयास का भी आरोप लगाया गया था।

1.5 करोड़ डॉलर का इनाम देने की पेशकश : जून 2025 में यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर पेट्रोल ने आंकड़ें जारी किए थे, जिसके अनुसार अक्टूबर 2024 से अमेरिका में 9,200 पाउंड (4,182 किलोग्राम) फेंटेनाइल जब्त किया गया है। इनमें से लगभग सभी (96%) को मैक्सिको से लगे बॉर्डर के पास पकड़ा गया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने एल मेंचो को पकड़ने में मदद करने वाली जानकारी के लिए 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम देने की पेशकश की थी। भारतीय करेंसी में यह रकम 136 करोड़ रुपए से अधिक होती है।

क्‍या कहा था डोनाल्‍ड ट्रंप ने : अमेरिका ने जलिस्को कार्टेल को आतंकवादी संगठन घोषित किया है और उस पर आरोप लगाया है कि वह कोकीन, हेरोइन, मेथामफेटामिन और फेंटानिल जैसी ड्रग्स अमेरिका भेजता है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मैक्सिको पर दबाव डाल रहे थे कि वह खासकर फेंटानिल जैसी ड्रग्स की अमेरिका में तस्करी को रोके। ट्रंप ने कई बार धमकी दी है कि वह मैक्सिको से आने वाले सामान पर टैक्स (टैरिफ) लगाएंगे। उनका कहना है कि मैक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति शेनबाउम ने ड्रग व्यापार को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं। बता दें कि इससे पहले सिनालोआ कार्टेल के संस्थापक जोआक्विन एल चापो गुजमान और इस्माइल जाम्बादा पकड़े जा चुके हैं। दोनों इस समय अमेरिका में जेल की सजा काट रहे हैं।

कौन है El Mencho : एल मेन्चो कभी एक साधारण किसान था, जो बाद में पुलिस अधिकारी बना, लेकिन जल्द ही उसने जुर्म की दुनिया का रुख कर लिया। उसने मेक्सिको के सबसे शक्तिशाली और आधुनिक हथियारों से लैस कार्टेल (CJNG) को खड़ा किया। वह अपने दुश्मनों को बेहद बर्बर तरीके से खत्म करने और सुरक्षा बलों पर सीधे हमले करने (जैसे सेना के हेलीकॉप्टर को मार गिराना) के लिए जाना जाता है। अमेरिकी सरकार ने उस पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा हुआ है।

उसकी मौत का रहस्य और बवाल : एल मेन्चो की मौत की खबरें पिछले कुछ सालों में कई बार आई हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई। इस बार के बवाल के पीछे मुख्य कारण ये हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। कहा जाता है कि उसने अपने लिए जंगलों में एक गुप्त अस्पताल तक बनवा रखा है। जब भी उसकी मौत की अफवाह उड़ती है, तो कार्टेल के अंदर उत्तराधिकारी बनने की जंग छिड़ जाती है। दूसरे कार्टेल (जैसे सिनालोआ कार्टेल) भी उसके इलाके पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं, जिससे सड़कों पर तबाही मचती है।

पैनिक और रिएक्शन: मेक्सिको में जब भी किसी बड़े ड्रग लॉर्ड के पकड़े जाने या मारे जाने की खबर आती है, उसके गुर्गे सड़कों पर गाड़ियां जलाते हैं और ब्लॉकड (Blockades) खड़ा कर देते हैं ताकि पुलिस का ध्यान भटकाया जा सके।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : मैदानी इलाकों में ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी का दिखा असर, 6 राज्‍यों में बारिश का अलर्ट