दुनिया में एक से ज्यादा विमानवाहक वाला चौथा देश बना भारत, कैसे 1971 के INS VIKRANT से है अलग

नवीन रांगियाल
भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। नौसेना को शुक्रवार को अपना पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत मिल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि शिपयार्ड में करीब डेढ़ घंटे चली कमिशनिंग सेरेमनी में ये एयरक्राफ्ट कैरियर नेवी को सौंपा। इसके साथ ही एक से ज्‍यादा युद्धपोत वाला भारत चौथा देश बन गया है। बता दें कि दुनिया में सिर्फ 8 देशों के पास विमानवाहक पोत हैं।

इसमें सबसे बड़ी और दिलचस्‍प बदलाव यह हुआ है कि नेवी को नया नौसेना ध्वज सौंपा गया है। अब इसमें से अंग्रेजों की निशानी क्रॉस का लाल निशान हटा दिया गया है। अब इसमें तिरंगा और अशोक चिह्न रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे महाराज शिवाजी को समर्पित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना के इस नए ‘निशान’ का अनावरण किया।

आईएनएस विक्रांत के निर्माण के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास विमानवाहक पोत को स्वदेशी रूप से डिजाइन करने और निर्माण करने की क्षमता है। आईएनएस ‘विक्रांत' को नौसेना में शामिल होना राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। बता दें कि इसके कल-पुरज़े कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए हैं। करीब 20 हजार करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस विमानवाहक पोत ने पिछले महीने समुद्री परीक्षणों के चौथे और अंतिम चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया था। खास बात है कि 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आईएनएस विक्रांत के नाम पर ही इसका नाम रखा गया है।

जानते हैं क्‍या हैं इसकी विशेषताएं और कैसे यह 1971 के पाकिस्‍तान के युद्ध में इस्‍तेमाल किए गए विमानवाहक पोत से अलग है।

विशेषताएं : विक्रांत 262 मीटर लंबा और 62 मीटर चौड़ा है। इसकी अधिकतम गति 28 नॉट्स है और यह 7500 समुद्री मील की दूरी तय कर सकता है। विक्रांत में लगभग 2,200 कंपार्टमेंट हैं, जिन्हें चालक दल के 1,600 सदस्यों के लिए तैयार किया गया है।

आईएनएस विक्रांत में लड़ाकू विमान मिग-29, कामोव-31, एमएच-60आर बहु उद्देशीय हेलीकॉप्टर के साथ ही स्वदेश निर्मित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) और हल्के लड़ाकू विमान (एलएसी) सहित 30 विमानों के रखने की क्षमता है।

इनमें महिला अधिकारियों और नाविकों के लिए बनाए गए विशेष केबिन शामिल हैं। पोत में चिकित्सा से जुड़ी सभी आधुनिक सुविधाएं मसलन ऑपरेशन थिएटर, फिजियोथेरेपी क्लिनीक,आईसीयू,जांच की सुविधाएं,सीटी स्कैनर, एक्स रे मशीन आदि जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

कुछ तथ्‍य : 2 अक्टूबर 1934 को नौसेना का नया नामकरण ‘रॉयल इंडियन नेवी’ के रूप में किया गया था जिसका मुख्यालय मुंबई में बनाया गया था।

आजादी के बाद देश का विभाजन होने पर रॉयल इंडियन नेवी को रॉयल इंडियन नेवी और रॉयल पाकिस्तान नेवी के रूप में विभाजित किया गया था।

26 जनवरी 1950 को गणतंत्र घोषित होने पर ‘रॉयल’ शब्द हटा दिया गया। इसकी जगह ‘इंडियन नेवी’ (भारतीय नौसेना) का इस्‍तेमाल किया गया।

नौसेना का मौजूदा डिजाइन एक सफेद ध्वज है, जिस पर क्षैतिज और लंबवत रूप में लाल रंग की दो पट्टियां हैं। भारत का राष्ट्रीय चिह्न (अशोक स्तंभ) दोनों पट्टियों के मिलन बिंदु पर अंकित है।

पोत का डिजाइन भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो और  इसका निर्माण पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत शिपयार्ड कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने किया है।


ऐसे हुआस 'आईएनएस विक्रांत' का पुनर्जन्म
आईएनएस विक्रांत : पहले स्वदेशी युद्धपोत की विशेषताएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

अगला लेख