Hanuman Chalisa

योगेंद्र यादव : प्रोफाइल

Webdunia
FILE
आम आदमी पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकरणी के सदस्‍य योगेंद्र यादव एक प्रसिद्ध सामाजिक और राजनीतिक विश्‍लेषक हैं। यादव कई शिक्षा संबंधी संस्‍थाओं से जुड़े हुए हैं।

वे 2010 में शिक्षा के अधिकार बन बनने वाले कानून की परामर्श समिति के सदस्‍य थे। वे यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के सदस्‍य भी रह चुके हैं।

1995 से 2002 के मध्‍य उन्‍होंने लोकनीति नेटवर्क की स्‍थापना और नेतृत्‍व का कार्य किया। वे दूरदर्शन, एनडीटीवी और आईबीएन जैसे समाचार चैनलों के लिए राजनीतिक विश्‍लेषक के तौर पर कार्य कर चुके हैं।

2011 में उन्‍होंने भ्रष्‍टाचार विरोधी आंदोलनों में हिस्‍सा लिया और आगे चलकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आगामी लोकसभा चुनाव 2014 में वे गुड़गांव से आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

वर्तमान में इस सीट का प्रतिनिधित्‍व कांग्रेस के राव इंद्रजीत कर रहे हैं, जो इस बार भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लेने जा रहे हैं।

यादव की राजनीति और सामाजिक विज्ञान पर आधारित कई पुस्‍तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें से एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित पुस्‍तक 'डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्‍स' में यादव प्रमुख परामर्शदाता की भूमिका निभा चुके हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश