Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 29 March 2025
webdunia

दिल्ली हिंसा पर पुलिस का बड़ा ऐलान, दीप सिद्धू समेत 4 पर 1 लाख का इनाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली हिंसा पर पुलिस का बड़ा ऐलान, दीप सिद्धू समेत 4 पर 1 लाख का इनाम
, बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (12:25 IST)
नई दिल्ली। पुलिस ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू तथा 3 अन्य की गिरफ्तारी में मददगार हो सकने वाली जानकारी देने पर 1 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और 2 अन्य पर भी 50,000 रुपए नकद इनाम की घोषणा की गई है।
गौरतलब है कि केंद्र के 3 नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के पक्ष में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं। इस दौरान बहुत से प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : केजरीवाल ने जारी की 115 गिरफ्तार किसानों की लिस्ट, दिल्ली पुलिस ने तेज की दंगाइयों की तलाश