बवाल के बाद किसान आंदोलन में फूट, UP के दो संगठन आंदोलन से अलग हुए, राकेश टिकैत पर लगाए आरोप

Webdunia
बुधवार, 27 जनवरी 2021 (17:06 IST)
नई दिल्ली। 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के नाम जो हिंसा और तांडव मचा, उसके बाद किसान आंदोनल में फूट पड़ गई है। उत्तरप्रदेश के दो बड़े संगठनों ने आंदोलन से अलग होने का ऐलान कर दिया है। 
ALSO READ: FIR में खुलासा, ITO पर आए थे 10000 किसान, 6 DTC बसों, 5 पुलिस वाहनों में की थी तोड़फोड़
‘ऑल इंडिया किसान संघर्ष को-आर्डिनेशन कमेटी’ के वी एम सिंह ने कहा कि उनका संगठन मौजूदा आंदोलन से अलग हो रहा है क्योंकि वे ऐसे विरोध प्रदर्शन में आगे नहीं बढ़ सकते जिसमें कुछ की दिशा अलग है। उन्होंने कहा इस तरह आंदोलन नहीं हो सकता है।

वीएम सिंह ने कहा कि राकेश टिकैत ने कभी उत्तरप्रदेश के किसानों की बात नहीं की। जिसने किसानों को उकसाया, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। हम लोगों को पिटवाने नहीं आए थे। इस तरह आंदोलन नहीं चल सकता। बवाल की वजह से आंदोलन को नुकसान पहुंचा।

उन्होंने कहा कि मैं आंदोलन यहीं खत्म करता हूं। भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट ने भी किसान आंदोलन से अलग होने की घोषणा की।

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि कल दिल्ली में जो कुछ भी हुआ, उससे बहुत आहत हूं। सिंह ने कहा कि हम 58 दिनों से चल रहे आंदोलन को समाप्त कर रहे हैं। भानु गुट चिल्ला बॉर्डर पर आंदोलन कर रहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख