Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में BJP की नेता ने दिया इस्तीफा

हमें फॉलो करें तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में BJP की नेता ने दिया इस्तीफा
, बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (14:42 IST)
मुजफ्फरनगर (उप्र)। उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता प्रियंवदा तोमर ने केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए पार्टी से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। 
तोमर ने उत्तरप्रदेश महिला आयोग की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब राज्य में जल्द ही पंचायत के चुनाव होने वाले हैं।

 
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजे इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य में भाजपा नीत सरकार कृषि कानूनों के संबंध में किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है, जो चार महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
तोमर ने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी नीति की वजह से ही उन्होंने यह फैसला किया है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में भाजपा ने महिलाओं को भी नजरअंदाज किया है और उनकी आकांक्षाएं पूरी करने में भी नाकाम रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CoronaVirus Live Updates : महाराष्ट्र में केवल 3 दिन के लिए कोविड-19 के टीके उपलब्ध