जालंधर में दूसरे दिन भी किसानों का प्रदर्शन, ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित

Webdunia
शनिवार, 21 अगस्त 2021 (15:42 IST)
चंडीगढ़। गन्ने की दाम में वृद्धि की मांग कर रहे किसानों ने शनिवार को जालंधर में रेल पटरियों और एक राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इससे ट्रेनों का परिचालन और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। फिरोजपुर संभाग के रेलवे अधिकारियों के अनुसार 50 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, वहीं 54 ट्रेनों को या तो दूसरे मार्ग पर मोड़ दिया गया या उन्हें गंतव्य स्थान से पहले ही रोक दिया गया।

ALSO READ: राजनाथ सिंह बोले, किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है सरकार
 
सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए आंदोलन शुरू किया था ताकि पंजाब सरकार पर गन्ना बकाया और गन्ना कीमतों में बढ़ोतरी से संबंधित उनकी मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव डाला जा सके। शनिवार को उन्होंने मांगों की पूर्ति तक अवरोधक हटाने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि आपात सेवा वाले वाहनों की आवाजाही को अनुमति दी गई है। जालंधर जिले के धनोवली गांव के निकट प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के जालंधर-फगवाड़ा मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।

ALSO READ: जानिए क्या है पाम ऑइल मिशन और इससे किसानों को कैसे होगा फायदा
 
इस प्रदर्शन की वजह से जालंधर, अमृतसर, पठानकोट में यातायात प्रभावित है। प्रशासन ने कुछ वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों को मोड़ा है। जालंधर-चहेरू खंड पर बैठे किसानों ने जालंधर में लुधियाना-अमृतसर और लुधियाना-जम्मू रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया है जिससे अमृतसर-नई दिल्ली (02030) और अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब (04068) सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Dhar: जनपद सीईओ पर बलात्कार का आरोप, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

कर्नाटक हाई कोर्ट ने बेंगलुरु हादसे पर सरकार से मांगा जवाब, RCB की जीत के जश्न में 11 लोगों की हो गई थी मौत

Axiom Mission : शुभांशु शुक्ला अं‍तरिक्ष में नया इतिहास लिखने को तैयार, 10 जून को भरेंगे उड़ान

दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन का कैसे चलता है खर्च, नए पोप कैसे बढ़ा सकते हैं आमदनी

CRS की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, वर्ष 2022 में Covid 19 से हुईं 86.5 लाख मौतें

अगला लेख