Live Updates : कृषि कानूनों के विरोध में चिल्ला बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी

Webdunia
गुरुवार, 24 दिसंबर 2020 (12:40 IST)
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर 28वें दिन भी किसान डटे हुए हैं। किसान कृषि कानून वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं तो सरकार इसे वापस नहीं लेने पर अड़े हुए हैं। किसान आंदोलन से जुड़ी हर जानकारी...
 

02:53 PM, 24th Dec
-केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भानु) का चिल्ला बॉर्डर पर धरना जारी है और बृहस्पतिवार को भी 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठे।
-भाकियू (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूरी तरह से हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। कड़ाके की ठंड में खुले आसमान तले धरना दे रहे किसानों की सरकार सुध नहीं ले रही है।
-उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार किसानों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है, लेकिन किसान झुकने और टूटने वाले नहीं है। केंद्र सरकार को किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा, अन्यथा धरना इसी तरह जारी रहेगा।'
-इस बीच, दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि अगर उन्हें कृषि कानून के फायदे समझाने में सफल रहे तो वह अपना धरना समाप्त कर देंगे।
-सिंह ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक पंकज सिंह समेत भाजपा के नेताओं को वह कानून पर बहस के लिए आमंत्रित करते हैं।
 
<

#WATCH | You have an incompetent man who does not understand anything & running a system on the behalf of 3 or 4 other people who understand everything: Congress leader Rahul Gandhi pic.twitter.com/Ct3f7zTtjc

— ANI (@ANI) December 24, 2020 >-राहुल गांधी ने कहा- हिरासत में लेना, मारना-पीटना इस सरकार का तरीका है। 
-देश में सिर्फ खयालों में लोकतंत्र।

12:13 PM, 24th Dec
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यह सरकार पापी है।
-सरकार सिर्फ 5 साल के लिए या 6 साल के लिए नहीं चल सकती, अगर आप विपक्ष को हर चीज के लिए जिम्मेदार ठहराएंगे। अन्नदाता की आवाज को सुनना सरकार की जिम्मेदारी है।
-किसानों की मांगों को सुन कर ही किसानों की समस्या का हल निकालेगा।

12:08 PM, 24th Dec
-मंदिर मार्ग पर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता।
-राहुल गांधी का बयान, कृषि कानून से किसानों को नुकसान।
-कानून वापस लेने तक पीछे नहीं हटेगा किसान।
-कृषि कानून वापस किए जाए।
-राष्‍ट्रपति को 1.75 करोड़ किसानों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपा।
-हम किसानों की आवाज को राष्‍ट्रपति तक ले गए।
-पूरा देश देख रहा है कि किसान दर्द में है, दुख में है।

11:55 AM, 24th Dec
-राहुल गांधी समेत 3 कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।
-दिल्ली पुलिस ने प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया।
-मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया।
-पुलिस ने राष्‍ट्रपति भवन की ओर जा रहे कांग्रेस नेताओं के मार्च को रोका।

10:57 AM, 24th Dec
-कांग्रेस दफ्तर के बाहर से बसें हटाई गई। 
-दिल्ली पुलिस ने धारा 144 लगाकर इलाके की बैरिकैटिंग की। 
-चाणक्यपुरी की एसीपी प्रज्ञा ने कहा, केवल उन्हीं नेताओं को राष्‍ट्रपति भवन तक जाने की इजाजत जिन्हें वहां जाने की इजाजत दी गई है।

10:43 AM, 24th Dec
-कांग्रेस कार्यालय के आस-पास धारा 144 लगाई गई।
-कांग्रेस कार्यलय में दो बसें मंगाई गई। इनसे प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेता राष्ट्रपति भवन जाएंगे।

09:39 AM, 24th Dec
-राहुल गांधी को नहीं मिली मार्च की इजाजत। राष्‍ट्रपति से मिलकर आज सौंपने वाले हैं किसानों के समर्थन में ज्ञापन।

09:37 AM, 24th Dec
-चिल्ला बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात बंद। नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले लोगों को करना पड़ सकता है परेशानी का सामना।
-दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आनंद विहार, अपसरा, डीएनडी, भोपारा और लोनी बॉर्डर से दिल्ली आने की अपील की।

09:21 AM, 24th Dec
-कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के पक्ष में आज सुबह 10.45 बजे विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे।
-मार्च के बाद राहुल और अन्य कांग्रेस नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और उन्हें 2 करोड़ हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौपेंगे। -इसमें केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने का आग्रह किया जाएगा।
-कांग्रेस नेता ने दावा किया, अब तक 44 किसानों की जान जा चुकी है। अहंकारी मोदी सरकार ने पहले किसानों को दर्द दिया और अब उसके मंत्री किसानों का अपमान भी कर रहे हैं।

09:16 AM, 24th Dec
-प्रदर्शनकारी किसान संघों ने गेंद सरकार के पाले में होने की जिक्र करते हुए कहा कि वह बातचीत फिर से शुरू करने के लिए नया ठोस प्रस्ताव लेकर आए।
-वहीं कृषि मंत्री ने कहा कि समाधान तक पहुंचने का संवाद ही एक मात्र रास्ता है और सरकार कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। 

09:16 AM, 24th Dec
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 6 राज्यों के किसानों के साथ बातचीत करेंगे और इस दौरान किसान केंद्र द्वारा की गई विभिन्न पहलों को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख