Kisan Andolan : किसान की मौत की पंजाब सरकार करेगी जांच, CM मान ने कहा- दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (23:36 IST)
Farmers Protest  2024 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि वे पंजाब-हरियाणा सीमा पर एक युवा किसान की मौत से दुखी हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
मान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। किसान की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
 
संगरूर-जींद सीमा पर खनौरी में बुधवार को पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प के दौरान शुभकरण सिंह (21) नामक एक किसान की मौत हो गई।
ALSO READ: Farmer Protest : किसानों ने पराली में लगाई आग, हमले में 12 पुलिसकर्मी घायल
पंजाब-हरियाणा सीमा पर शुभकरण सिंह की मौत के साथ ही कुछ अन्य घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब प्रदर्शनकारियों ने अपना ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन फिर से शुरू किया और हरियाणा पुलिस ने शंभू तथा खनौरी सीमा पर अवरोधक तोड़ने के प्रयासों को विफल करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुभकरण की मौत पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पंजाब के नौजवान शुभकरण की मौत बेहद दुखदाई है। क्या इसी दिन के लिए हमने आजादी की लड़ाई लड़ी थी कि एक दिन अपने ही देश में हमारे द्वारा चुनी हुई सरकारें हमारे ही बेटों को अंग्रेजों की तरह शहीद कर देंगी?
 
उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से शुभकरण के साथ हैं और उनके कातिलों को कड़ी सजा दिलवाएंगे।
ALSO READ: Kisan Andolan : किसानों ने पराली में मिर्च पावडर डालकर लगाई आग, पुलिसकर्मियों पर तलवार, गंडासों, भालों से हमला, 12 घायल
मान ने कहा कि कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। हालांकि उन्होंने खनौरी की घटना के संदर्भ में हरियाणा पुलिस पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया।
 
पंजाब के मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि किसान अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्यों नहीं जा सकते। 
 
उन्होंने कहा कि हरियाणा ने उन्हें क्यों रोका? वे शांतिपूर्ण तरीके से हरियाणा की सीमाओं पर पहुंचे, अगर हरियाणा सरकार ने उन्हें नहीं रोका होता, तो वे राष्ट्रीय राजधानी की ओर जा सकते थे, जहां वे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते।
 
मान ने कहा कि केंद्र उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन के लिए जगह दे सकता था।
 
केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि किसानों की मांग को लेकर 22 जनवरी 2021 से मोदी सरकार क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर तीन साल में उनसे बात की गई होती तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।   Edited By : Sudhir Sharma (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

बांग्लादेश को भारत ने दिया जोर का झटका, इन वस्तुओं के आयात पर लगाया प्रतिबंध

UP : बिजली के तारों में फंसा बिजली विभाग का लाइनमैन, फायर ब्रिगेड ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से नीचे उतारा

असदुद्दीन ओवैसी ने मंत्री विजय शाह पर साधा निशाना, बोले- आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए

शक्ति हो तो प्रेम की भाषा भी सुनती है दुनिया : मोहन भागवत

अगला लेख