Farmers Protest : अभेद्य किले में तब्दील हुई दिल्ली की सीमाएं, कांग्रेस ने कहा- मोदीजी असली दुश्मनों के लिए कब करेंगे ऐसी तैयारी?

Webdunia
सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (17:40 IST)
नई दिल्ली। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच 26 जनवरी को हुई हिंसा की घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। दिल्ली की सीमाओं और कई नाकों पर बैरिकैडिंग कर कंटीले तार लगा दिए गए हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
 
कांग्रेस सेवादल ने ट्‍विटर पर फोटो शेयर करते हुए कहा कि देश के वर्चुअल दुश्मनों को मुंहतोड़ देने के लिए सरकार ने जबर्दस्त तैयारी कर ली है। कांग्रेस सेवादल ने अपने ट्‍विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि देश के वर्चुअल दुश्मनो को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सरकार ने की जबरदस्त तैयारी। मोदीजी ऐसे तैयारी असली दुश्मनों के लिए कब करेंगे?
 
इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने भी ट्‍वीट किया है। दिल्ली पुलिस ने अपने ट्‍वीट में कहा कि हमारी दिल्ली के कुछ गणमान्य नागरिकों ने बैरिकेड और नाके लगाने को लेकर कुछ आशंकाएं व्यक्त की हैं। 
दिल्ली पुलिस सभी को सूचित करती है कि आपके आस-पास दिखने वाले बैरिकेड और नाके सिर्फ़ आपकी सुरक्षा और इलाके की शांति व्यवस्था को बल देने के लिए लगाए जाते हैं। दिल्ली पुलिस के इस ट्‍वीट पर कई यूजर्स ने अपना समर्थन जताया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

पोर्श दुर्घटना : कोर्ट ने खारिज की नाबालिग आरोपी के पिता की याचिका, पिता ने इस आधार पर मांगी थी जमानत

पृथ्वी का एमआरआई स्कैनर है NISAR, जानिए क्या उद्देश्य लेकर हुआ लॉन्च, भारत का कैसे होगा फायदा

अगला लेख