किसान आंदोलन पर हरियाणा की राजनीति में बवाल, संकट में खट्टर सरकार...

Webdunia
मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (11:07 IST)
चंडीगढ़। किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के सरकार में संकट बढ़ता नजर आ रहा है। सीएम मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला आज दिल्‍ली जा रहे हैं, जहां वह कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।
 
हरियाणा सरकार में भाजपा की सहयोगी जजपा ने मंगलवार को नई दिल्ली में विधायकों व पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला जजपा विधायकों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि करनाल के कैमला में किसान महापंचायत से पहले किसानों पर हुए लाठीचार्ज से जजपा खुश नहीं है। खट्टर इस मामले पर केंद्रीय मंत्रियों को अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं।
 
दूसरी ओर इनेलो के प्रमुख अभय चौटाला ने सोमवार को एक चिट्ठी लिखकर सीएम खट्टर का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि अगर 26 जनवरी तक किसानों की बात नहीं मानी जाती है तो उनकी इस चिट्ठी को ही इस्तीफा माना जाए। अभय चौटाला दुष्यंत चौटाला के चाचा है। कांग्रेस भी खट्टर सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग कर रही है।
 
90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के पास 40 सीटें, जेजेपी के पास 10 और 5 स्वतंत्र विधायक हैं। भाजपा को राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हुआ और उसने जेजेपी की मदद से सरकार बनाई थी। कांग्रेस के पास 31 विधायक है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

पुंछ में स्कूल बच्चों से मिले राहुल गांधी, जानिए क्या कहा?

भारत की आतंकवादरोधी कूटनीति को मजबूत करने के लिए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बहरीन

कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, फिर यह किस तरह का विकसित भारत होगा?

LIVE: पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी हमले के पीड़ितों से कर रहे मुलाकात

झारखंड में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 10 और 5 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर

अगला लेख