26 जनवरी को ट्रेक्टर रैली में 4 किसान नेताओं की हत्या की 'साजिश', सिंघू बॉर्डर से एक गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 23 जनवरी 2021 (08:09 IST)
नई दिल्ली। प्रदर्शनकारी किसान नेताओं ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के दौरान उनमें से चार लोगों की हत्या किए जाने और अशांति पैदा करने की साजिश रची गई है। किसानों ने साजिश का पर्दाफाश करते हुए एक शख्‍स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
 
सिंघू बॉर्डर पर देर रात को प्रेस वार्ता के दौरान किसान नेताओं ने एक व्यक्ति को पेश किया, जिसने दावा किया कि उसकी टीम के सदस्यों को ट्रैक्टर रैली के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मी बनकर भीड़ पर लाठीचार्ज करने को कहा गया।
 
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में यह शख्स कह रहा है कि दो जगह हथियार दिए हैं, एक माखन भोग के पास, एक गली में। जैसे ही 26 जनवरी को ये (किसान) बढ़ने की कोशिश करेंगे। उसमें हम पहले शूट करेंगे रोकने की कोशिश करेंगे, अगर ये तब भी नहीं रुकते तो इनके घुटने में शूट करने का ऑर्डर है। पीछे से जो हमारी टीम होगी, 10 लड़के हैं, वो पीछे से शूट करेंगे, तो पुलिसवालों को ये लगेगा कि दिल्ली में किसानों ने ये चलाया है।
 
नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान प्रदर्शन कर रहे जिनमें से अधिकतर पंजाब, हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं।
 
किसान संगठनों का आरोप है कि नए कृषि कानूनों से मंडी और एमएसपी खरीद प्रणालियां समाप्त हो जाएंगी तथा किसान बड़े कॉरपोरेट घरानों की दया पर निर्भर हो जाएंगे।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख