Dharma Sangrah

नए कृषि कानूनों के खिलाफ केरल विधानसभा में प्रस्ताव पास

Webdunia
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (12:52 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा ने गुरुवार को सर्वसम्मति से केंद्र के तीनों विवादित कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रस्ताव में इन तीनों को ‘किसान विरोधी’ और ‘उद्योगपतियों के हित’ में बताया गया है।
 
यह प्रस्ताव कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करते हुए बुलाए गए विशेष सत्र में पारित किया गया। विधानसभा का यह सत्र प्रदर्शनकारी किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए आयोजित किया गया था।
 
माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) और कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
 
हालांकि, विधानसभा में भाजपा के एकमात्र सदस्य ओ राजगोपाल ने प्रस्ताव में शामिल कुछ संदर्भों पर आपत्ति दर्ज की लेकिन विरोध नहीं किया। सदन के बाहर राजगोपाल ने कहा, 'सदन में आम सहमति थी, इसलिए मैंने प्रस्ताव पर आपत्ति नहीं जताई। यह लोकतांत्रिक भावना है।'
 
प्रस्ताव को पेश करते हुए मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने आरोप लगाया कि केंद्र के कानूनों में संशोधन उद्योगपतियों की मदद के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि इन तीन विवादित कानूनों को संसद की स्थायी समिति को भेजे बिना पारित कराया गया। अगर यह प्रदर्शन जारी रहता है तो एक राज्य के तौर पर केरल को बुरी तरह से प्रभावित करेगा। प्रस्ताव पर करीब दो घंटे की चर्चा के बाद सदन ने इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया।
 
विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामाकृष्ण ने कहा, 'प्रस्ताव का पारित होना किसानों की मांग के प्रति सदन की भावना को प्रतिबिंबित करता है।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

पुलिस स्मृति दिवस पर योगी ने 3 शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, वीरों की पत्नियों को किया सम्मानित

UP : पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी आदित्यानाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

2 सालों में विदेशी आतंकियों ने बढ़ाई जम्मू पुलिस की परेशानी, तलाश के लिए करना पड़ रहे हैं 100 से ज्यादा ऑपरेशन

Muhurat Trading में शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 250 अंक ऊपर, निफ्टी ने छुई ऊंचाई

पंजाब के पूर्व DGP पर बहू के साथ नाजायज संबंध के कारण बेटे की हत्या का आरोप, FIR दर्ज

अगला लेख