किसानों के समर्थन में आगे आईं ममता बनर्जी, कहा- मैंने भी 26 दिन की भूख हड़ताल की थी

Webdunia
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (16:36 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कृषि विधेयक का विरोध कर रहे किसानों के प्रति शुक्रवार को एकजुटता व्यक्त की। बनर्जी ने ट्वीट किया कि आज से 14 साल पहले मैंने कृषि भूमि के जबरन अधिग्रहण के विरोध में 26 दिन की भूख हड़ताल की थी।
ALSO READ: Inside story : किसानों के आक्रामक रुख के बाद बैकफुट पर मोदी सरकार, पहली बार रोलबैक की भी तैयारी!
उन्होंने कहा कि मैं उन सभी किसानों के साथ हूं, जो उस बेरहम कृषि विधेयक का विरोध कर रहे हैं जिसे केंद्र सरकार ने बिना परामर्श के पारित कर दिया। बनर्जी ने गुरुवार को सभी किसानों और उनकी आजीविका को लेकर चिंता जताई थी।
 
उन्होंने कहा कि हमने शुक्रवार 4 दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस की बैठक बुलाई है। हम चर्चा करेंगे कि आवश्यक वस्तु अधिनियम आम लोगों को कैसे प्रभावित कर रहा है और इसके परिणामस्वरूप कीमतें क्यों आसमान छू रही हैं? उन्होंने केंद्र सरकार से इस विधेयक को वापस लेने की मांग की है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या ट्रेन में एक्स्ट्रा लगेज पर लगेगा कोई जुर्माना, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आया बड़ा बयान

इमरान खान को SC से मिली जमानत, जानिए कौनसे हैं वो 8 मामले

GST में 12%, 28% स्लैब को खत्म करने की सिफारिश, जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, सस्ती होंगी चीजें, केंद्र का प्रस्ताव GoM ने स्वीकारा

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन क्यों मोदी सरकार लाई पीएम-सीएम के 30 दिन जेल में रहने पर कुर्सी जाने वाला विधेयक?

कबूतर को खतरनाक खत के साथ पकड़ा, जम्मू रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप के आलोचक पूर्व NSA बोल्टन के आवास की FBI ने ली तलाशी

ऑपरेशन सिंदूर से नहीं सीखा पाकिस्तान, तोड़ना ही होगा उसका भ्रम

​पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों को हुए नुकसान की पाई-पाई का मुआवजा देगी : मुख्यमंत्री

इस्तीफे के बाद अब क्या कर रहे हैं जगदीप धनखड़, विपक्ष ने भी उठाए थे सवाल

ब्रेन ड्रेन से हटकर ब्रेन गेन की ओर कदम बढ़ा रहा है पंजाब

अगला लेख