Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रातोरात नहीं आए हैं कृषि कानून, MSP प्रणाली लागू रहेगी- मोदी

Advertiesment
हमें फॉलो करें रातोरात नहीं आए हैं कृषि कानून, MSP प्रणाली लागू रहेगी- मोदी
, शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020 (17:48 IST)
भोपाल। केंद्र के हाल ही में लागू कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कृषक समुदाय को आश्वासन दिया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली समाप्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नए कृषि कानून रातोरात नहीं आए हैं बल्कि विभिन्न दल, विशेषज्ञ और प्रगतिशील किसान लंबे समय से सुधारों की मांग कर रहे थे।
मोदी ने यहां किसान सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए कहा कि मैं किसानों को भरोसा दिलाता 
हूं कि एमएसपी को खत्म नहीं किया जाएगा, यह जारी रहेगी और विपक्ष इस बारे में झूठ बोल रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कृषि सुधारों से नहीं बल्कि 'मोदी से दिक्कत' है। मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों ने स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट वर्षों तक दबाए रखी लेकिन हमने इसे किसानों के हित में इसे लागू किया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने-अपने घोषणापत्रों में कृषि सुधारों के बारे में बात करने वाले राजनीतिक दलों से 
लोगों को जवाब मांगना चाहिए। उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कृषि सुधारों का श्रेय आप लेना चाहते हैं तो लें लेकिन किसानों को भ्रमित नहीं करें। उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने लोगों को कृषि कर्जमाफी के नाम पर धोखा दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में बाजार में लगी भयानक आग, 150 दुकानें खाक