Biodata Maker

Farmer Protest : नरेश टिकैत ने कहा- किसान एक हो जाएं नहीं तो बर्बाद हो जाएंगे...

Webdunia
शनिवार, 20 मार्च 2021 (22:30 IST)
शाहजहांपुर (उत्‍तर प्रदेश)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को दावा किया, भाजपा सरकार ने दिल्ली में खुद हिंसा कराई और बदनाम किसानों को कर दिया। लालकिले पर झंडा फहराने वालों के फोटो भाजपा नेताओं के साथ में होना इस बात का प्रमाण है।

शाहजहांपुर के पुवायां में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को संबोधित करते हुए शनिवार को नरेश टिकैत ने कहा, भाजपा की सरकार किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है और अभी भी मौका है कि सभी किसान एक हो जाएं, नहीं तो किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि 26 जनवरी को दिल्ली में जो हुआ वो सरकार की योजना थी और आरोपी भी सरकार के ही लोग थे। टिकैत ने कहा, किसानों को आतंकवादी खालिस्तानी, टुकड़े-टुकड़े गैंग तथा परजीवी तक कहा गया है, परंतु हम सरकार विरोधी नहीं हैं, हम सरकार की नीतियों के विरोधी हैंl

उन्होंने कहा कि किसान बहकावे में बिलकुल भी न आएं कि यह आंदोलन बीच में ही समाप्त हो जाएगा। भाकियू अध्यक्ष ने जोर देकर कहा, हम किसानों के साथ धोखा नहीं होने देंगे जो भी वार्ता होगी संयुक्त किसान मोर्चा ही करेगा, इसलिए किसान के हर परिवार से एक व्यक्ति गाजीपुर बॉर्डर पर जाने को तैयार रहे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार भगवान राम के नाम पर बंगाल में वोट मांग रही है, गुजरात और मध्य प्रदेश में तो जैसे-तैसे काम चल गया, परंतु अब आगे चलने वाला नहीं है, क्योंकि भगवान राम हमारे वंश के थे। टिकैत ने कहा कि भाजपा वाले बुजुर्गों का नाम न लें और लें तो उनके आदर्शों पर चलें।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ISRO कर रहा बड़ी तैयारी, Chandrayaan-4 करेगा कमाल, 7 सैटेलाइट होंगे लांच

महाराष्ट्र में CM फडणवीस का तगड़ा दांव, उद्धव ठाकरे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, कौन होगा मुख्‍यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

सभी देखें

नवीनतम

मक्का से मदीना जा रही बस में भीषण आग, 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत

झारखंड का रजत जयंती समारोह, जतरा में CM सोरेन ने बजाया नगाडा

शेख हसीना पर फैसले से पहले बांग्लादेश में हिंसा, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

रोहिणी आचार्य के अपमान पर लालू परिवार में बवाल, 3 और बेटियों ने छोड़ा घर

LIVE: नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, PM मोदी भी समारोह में होंगे शामिल

अगला लेख