राहुल ने फिर की कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग, महात्मा गांधी को किया याद

Webdunia
बुधवार, 27 जनवरी 2021 (14:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार से फिर आग्रह किया कि तीनों 'कृषि विरोधी कानूनों' को वापस लिया जाए। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि 'विनम्र तरीके से आप दुनिया हिला सकते हैं- महात्मा गांधी।' एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी कानून वापस लिए जाएं। कांग्रेस नेता ने मंगलवार को हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में महात्मा गांधी के कथन का उल्लेख किया।
ALSO READ: किसान आंदोलन की आड़ में भड़की हिंसा के लिए कौन हैं जिम्मेदार...
गौरतलब है कि किसान समूहों की ट्रैक्टर परेड के दौरान कई स्थानों पर पुलिस के साथ झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने किसान समूहों पर आंसू गैस के गोले छोड़े तथा लाठीचार्ज किया। दिल्ली की सीमा पर कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक तोड़ दिए।
ट्रैक्टर परेड के लिए निर्धारित मार्ग से हटकर प्रदर्शनकारी किसानों का एक समूह मंगलवार को लाल किले में घुस गया और राष्ट्रीय राजधानी स्थित इस ऐतिहासिक स्मारक के कुछ गुंबदों पर अपने झंडे लगा दिए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Online gaming bill : ऑनलाइन गेमिंग बिल लोकसभा में पास, कौनसे गेम गैरकानूनी, पकड़े गए तो 1 करोड़ का जुर्माना और जेल, जानें विधेयक की खास बातें

Pakistan टेंशन में, भारत ने किया Agni 5 का सफल परीक्षण, 5000KM तक करेगी मार

अपनी गुमशुदगी की खुद ही मास्‍टरमाइंड थी अर्चना तिवारी, ऐसे ट्रेन से लापता होने की रची साजिश, 12 दिन बाद सुलझा रहस्‍य

जब पाकिस्तान के वैज्ञानिकों के बालों ने खोला परमाणु कार्यक्रम का राज, जानिए ऑपरेशन कहुटा में भारत की कौनसी चूक पड़ी भारी

Hero की सस्ती बाइक हुई लॉन्च, क्रूज कंट्रोल फीचर, कीमत सुनकर चौंक उठेंगे

सभी देखें

नवीनतम

PM और CM को हटाने वाले विधेयक पर क्या बोले राहुल गांधी

मायावती को 'मम्मी' कहने पर यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ केस दर्ज

3 वर्षों में युवाओं को 55000 से अधिक सरकारी नौकरियां देने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जब भी आतंकवाद उसके नागरिकों के लिए खतरा बनेगा, भारत देगा मुंहतोड़ जवाब, सुदर्शन चक्र मिशन के क्या हैं लक्ष्य

बीमाधारकों के लिए खुशखबर, प्रीमियम को GST से छूट देने की तैयारी, केंद्र सरकार ने रखा प्रस्‍ताव

अगला लेख