Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली हिंसा में राहुल गांधी की भूमिका की हो जांच: वीडी शर्मा

हमें फॉलो करें दिल्ली हिंसा में राहुल गांधी की भूमिका की हो जांच: वीडी शर्मा
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (17:45 IST)
भोपाल। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर किसानों को भड़काने और हिंसा फैलाने का आरोप लगाकर हमलावर है। कांग्रेस नेता जहां लाल किले में हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्दू की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीर को लेकर पूरी भाजपा को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे है तो भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधे किसानों को भड़काने का आरोप लगा दिया है।
ALSO READ: बहिष्कार की अपील के बाद किसान नेताओं पर भड़का दीप सिद्दू,कहा राज खोले तो भागने का रास्ता नहीं मिलेगा
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राहुल गांधी को इसके पीछे जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जो खूनखराबा करने का प्रयास किया गया उसके पीछे राहुल गांधी की भूमिका की जांच होनी चाहिए। 
भाजपा दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए वीडी शर्मा ने राहुल गांधी के एक पुराने बयान पर उनको कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राहुल ने कहा थी यह खून की खेती हो रही है। क्या अब राहुल गांधी बताएंगे कि क्या यहीं खून की खेती हो रही थी। दिल्ली हिंसा में राहुल गांधी की क्या भूमिका थी इसकी जांच होनी चाहिए। जिस तरह देश में तथाकथित किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेस और वामपंथियों ने दुनिया में देश को बदनाम करने का प्रयास किया उसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर जिस तरह तिरंगे का अपमान हुआ उसको देश का कोई भी व्यक्ति स्वीकार नहीं करेगा। पूरा देश ऐसे लोगों को जवाब देगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महात्मा गांधी पर कविता : क्यों शहीद हुए बापू