किसान समर्थकों के खिलाफ छापेमारी करवा रही है केंद्र सरकार : राहुल गांधी

Webdunia
गुरुवार, 4 मार्च 2021 (12:49 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अनुराग कश्यप समेत कुछ फिल्म निर्माताओं और अभिनेत्री तापसी पन्नू के घरों एवं कार्यालयों पर आयकर विभाग की छापेमारी की पृष्ठभूमि में गुरुवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ की तर्ज पर सरकार किसान समर्थकों के खिलाफ छापेमारी करवा रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, कुछ मुहावरे : उंगलियों पर नचाना- केंद्र सरकार आयकर विभाग, ईडी, सीबीआई के साथ ये करती है। भीगी बिल्ली बनना- केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया। खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे- जैसे केंद्र सरकार किसान-समर्थकों पर रेड कराती है।गौरतलब है कि आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्मकार अनुराग कश्यप व उनके साझेदारों के घरों और कार्यालयों पर बुधवार को छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच का एक हिस्सा है। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी मुंबई और पुणे में 30 स्थानों पर की गई, जिसमें रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ शुभाशीष सरकार तथा सेलिब्रिटी और प्रतिभा प्रबंधन कंपनी केडब्ल्यूएएन के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिला जीवनदान, मौत की सजा रद्द

कैसे रेंगने वाले शहर में बदला बेंगलुरु

LIVE: संसद में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, पीएम मोदी देंगे जवाब

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 2 की मौत, घरों में घुसा मलबा

अगला लेख