किसान सड़क पर हमारी लड़ाई लड़ रहे हैं, राहुल गांधी का सरकार पर वार

Webdunia
मंगलवार, 19 जनवरी 2021 (13:50 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार सब कुछ खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सड़क पर किसान आम जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। 
 
राहुल गांधी कृषि कानूनों के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार को तीनों कानूनों को वापस लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम सबको किसानों के समर्थन में खड़े होना होगा। किसानों को न तो थकाया जा सकता है और न ही हराया जा सकता है। 
 
उन्होंने नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से ज्यादा समझ किसानों में है। राहुल ने कहा कि देश को सिर्फ 3-4 लोग ही चला रहे हैं। चुनिंदा लोगों को ही फायदा पहुंचाया जा रहा है। सरकार सब कुछ खत्म करना चाहती है। ये त्रासदीपूरा देश देख रहा है। किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर यह हो क्या रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि अभी तक खेती पर किसी का भी एकाधिकार नहीं था, लेकिन इस कानून का बाद खेती पर भी कुछ लोगों का कब्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ किसानों पर नहीं बल्कि पूरे मध्यम वर्ग पर है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

भारत देगा मालदीव को 4850 करोड़ का कर्ज, मोदी ने कहा- भारत मालदीव संबंधों की जड़ें सागर जितनी गहरी

Land for Job Scam : लालू यादव को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार

रिटायरमेंट के बाद कोई सरकारी पद नहीं लूंगा, CJI गवई ने बताया आगे का प्लान

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

बिहार में कट जाएंगे 64 लाख मतदाताओं के नाम, SIR का पहला चरण पूरा

अगला लेख