Dharma Sangrah

PM मोदी चाहें तो 5 मिनट में निकल सकता है किसान मुद्दे का हल...

Webdunia
बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (20:08 IST)
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं हस्तक्षेप करते हैं तो आंदोलनकारी किसानों के मुद्दों को 5 मिनट में हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार को उन किसानों के साथ बात करनी चाहिए, जो दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार के 3 कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर पिछले 21 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
ALSO READ: किसान आंदोलन ‌पर‌ कमेटी बनाने का सुप्रीम कोर्ट का सुझाव किसानों की नैतिक जीत : AIKSCC
उन्होंने नई दिल्ली से फोन पर कहा कि सरकार अगर चाहती है तो वह 30 मिनट में (आंदोलनकारी) किसानों के साथ बैठकर इस मुद्दे को हल कर सकती है। मुझे लगता है कि अगर प्रधानमंत्री खुद हस्तक्षेप करते हैं तो यह मुद्दा 5 मिनट में हल हो जाएगा। शिवसेना नेता ने कहा कि प्रदर्शनकारी भारत के किसान हैं और सरकार को उनके साथ बातचीत करनी चाहिए। एक मराठी समाचार चैनल से बात करते हुए राउत ने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे को खींचा है।
ALSO READ: तकनीक ने की प्रदर्शनकारी किसानों की मुश्किलें आसान, लगा रखी हैं रोटी, कपड़े धोने की मशीनें
राउत ने कोविड-19 महामारी के कारण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाए जाने संबंधी फैसले को लेकर केंद्र की निंदा की। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि हमें यह देखना होगा कि वे सत्र क्यों नहीं आयोजित कर रहे हैं, क्योंकि सत्र का आयोजन किया जाना चाहिए, क्योंकि यहां लोकतंत्र है।
भाजपा का नाम लिए बगैर राउत ने कहा कि उसने महाराष्ट्र में मंदिरों को फिर से खोलने की मांग पर विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन अब लोकतंत्र (संसद) के मंदिर को बंद रखा गया है। उन्होंने पूछा कि ऐसे कैसे चलेगा?एक सवाल के जवाब में उन्होंने विश्वास जताया कि शिवसेना 2022 में नगर निकाय चुनावों में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में अपना नियंत्रण कायम रखेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

सभी देखें

नवीनतम

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

MP: छात्राओं के वीडियो बनाने वाले एबीवीपी के 3 छात्र गिरफ्तार

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम

MP : दीपावली पर यात्रियों से वसूला मनमाना किराया तो बस मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई, परिवहन मंत्री के निर्देश

Diwali 2025 : राम की पैड़ी पर दिखेगा त्रेतायुग का नजारा, सजा पुष्पक विमान, अयोध्या में मनेगा ऐतिहासिक दीपोत्सव

अगला लेख