Dharma Sangrah

किसानों-पुलिस के जंग के मैदान में बदली दिल्ली की सड़कें, आंदोलन के अराजक होने की जिम्मेदारी कौन लेगा?

संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन में हिंसा से अपने को किया अलग

विकास सिंह
मंगलवार, 26 जनवरी 2021 (13:18 IST)
दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड अब हिंसक आंदोलन में बदल गया है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कई इलाकों में घुसे किसानों ने दिल्ली की सड़कों पर जमकर बवाल काटा है। पिछले कई दिनों से दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसान अब दिल्ली के लालकिले की ओर बढ़ रहे है।
 
गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की दिल्ली के आईटीओ और अक्षरधाम पर पुलिस से सीधी भिड़ंत हुई है। किसानों ने पुलिस की गाड़ी और बस को अपना निशाना साधा। किसानों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तो किसानों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया।किसानों के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।  
 
दिल्ली में घुसे हजारों की संख्या में किसानों के सामने पुलिस के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे है। किसानों की आंदोलन के चलते दिल्ली लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। यह सब तब हो रहा है जब दिल्ली पुलिस ने किसान संगठनों को ट्रैक्टर परेड की अनुमति केवल इस शर्त पर दी थी कि किसान तय रूट पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे लेकिन अब पूरा किसान आंदोलन अराजक होकर एक बड़े हिंसक आंदोलन में बदलता नजर आ रहा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

क्या इंडिगो भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहा है? जानिए पुतिन ने ऐसी स्थिति में क्या किया था?

डीपफेक पर लगेगी लगाम, लोकसभा में रेगुलेशन बिल पेश, जानिए क्‍या है खतरा और क्‍या होगा फायदा?

पश्चिम बंगाल के बेलडंगा में बाबरी मस्जिद को लेकर बवाल, सैकड़ों लोग ईंटें लेकर रवाना

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

सभी देखें

नवीनतम

Indigo की शनिवार को 800 उड़ानें रद्द, सरकार ने तय किया किराया, Airline को दिया यह आदेश

उत्तर प्रदेश में दिसंबर और जनवरी में होगी सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा

प्रदेश में बाबा साहेब की मूर्तियों के किनारे बनेगी बाउंड्रीवाल, लगाए जाएंगे छत्र : योगी आदित्यनाथ

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

अगला लेख