हर मौसम का ऑउटफिट ट्रेंड -चिकनकारी कुर्ता

Webdunia
अगर आपके वार्डरोब में भी चिकनकारी कुर्ता है तो उसे एक अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है। चिकनकारी वर्क वाले कुर्ते में पहले जहां स्ट्रेट कट कुर्ते ही केवल आया करते थे, वहीं अब इनमें अनारकली से लेकर एंकल लेंथ तक के कुर्ते भी देखने को मिलने लगे हैं। अक्सर महिलाएं एथनिक वियर में खुद को स्टाइल करने के लिए तरह-तरह के कुर्तों को पहनना पसंद करती हैं और जहाँ बात एक कंफर्टेबल कुर्ते की आती है तो यकीनन चिकनकारी कुर्ता पहनना एक अच्छा IDEA हो सकता है।
 
इन कुर्ता सेट्स को आप किसी भी इवनिंग पार्टी, फैमिली गेट टुगेदर या कैजुअल फंक्शन में पहन सकती हैं।
 
आप इसे लैगिंग्स, चूड़ीदार, प्लाजो या फिर जींस के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। 
 
इसमें अलग-अलग डिजाइन और रंगों के कुर्ते मिल रहे हैं।
 
100% प्रीमियम क्वॉलिटी कॉटन फैब्रिक से बना होता है कपड़ा। 
 
रेयॉन फैब्रिक के कुर्ते आजकल ट्रेंड में हैं। 
 
कुर्ते में 3/4 स्लीव्स और राउंड नेक डिटेलिंग काफी पसंदीदा हैं। 
 
इसके साथ आप ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी पहन कर कंप्लीट लुक पा सकती हैं।
 
इस लुक में फुटवियर में जूतियां भी आपको एक क्लासी लुक देंगी।
 
स्पोर्टी टच पाने के लिए आप चिकनकारी कुर्ते के साथ हाई वेस्ट जींस से लेकर रिप्ड जींस को पेयर कर सकती हैं। 
 
केजुअल्स लुक के लिए आप चिकनकारी कुर्ते के साथ एंकल लेंथ पैंट या ट्राउज़र को स्टाइल कर सकती हैं। 
 
शॉर्ट चिकनकारी कुर्ता के साथ मैचिंग स्कर्ट पहनकर लहंगा लुक भी क्रिएट किया जा सकता है।  
 
(प्रस्तुति - अनुभूति निगम)
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

हवाई जहाज के इंजन में क्यों डाला जाता है जिंदा मुर्गा? जानिए क्या होता है चिकन गन टेस्ट

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण

हार्ट हेल्थ से जुड़े ये 5 आम मिथक अभी जान लें, वरना पछताएंगे

बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें? जानिए 5 जरूरी टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

क्या बारिश में दही खाने से होता है नुकसान, जानिए सच्चाई

ईरान की सैन्य क्षमता से अब दुनिया में दहशत

मानसून में क्यों बढ़ जाता है आई फ्लू का खतरा, जानिए लक्षण और ऐसे करें बचाव

द्रौपदी मुर्मू : संघर्ष के दिनों को पार कर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने वाली भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति की प्रेरणादायक कहानी

सलमान खान को हुई ‘ब्रेन एन्यूरिज्म’ नामक गंभीर बीमारी, जानिए लक्षण और इलाज

अगला लेख