Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Fashion Tips : फैशन ट्रेंड से जुड़ी इन बातों को जरूर जानें

हमें फॉलो करें Fashion Tips : फैशन ट्रेंड से जुड़ी इन बातों को जरूर जानें
आजकल हर लड़की  की ख्वाहिश होती है कि वे स्टाइलिश और बिलकूल परफेक्ट नजर आए।इसके लिए वे मेकअप, फैशन ट्रेंड से जुड़ी हर बातों से अपडेट रहना पसंद करती है। ताकि वे पीछे न रह जाएं। यदि आप ट्रेंड के हिसाब से रहना पसंद करती है, तो आपको फैशन से जुड़ी इन बातों को जरूर जानना चाहिए।
 
इस वक्त पेस्टल शेड्स ट्रेंड में हैं। चाहे मेकअप की बात करें या ड्रेसेज की पेस्टल शेड्स हर जगह छाए हुए है। यह शेड्स हर तरह की स्किन टोन पर सूट करता है। इसलिए इसे अपने वॉर्डरोब में शामिल जरूर करें। आप हर जगह इस शेड् का इस्तेमाल कर सकते है।
 
ब्लैक ड्रेस अधिकतर लड़कियों को पसंद आते है। और ये कलर सभी पर सूट भी खूब करता है। काले रंग के कपड़ों को आप ऑफिस, कॉलेज, पार्टी, हर जगह ट्राई कर सकते है। 
 
अगर आप मेकअप लवर है, तो आपके पास न्यूड कलर की लिपस्टिक जरूर होगी। इस लिपस्टिक को आप ऑफिस, कॉलेज या किसी पार्टी में ट्राई कर सकती है। इसलिए अगर आप स्टाइलिश-फैशनेबल रहना पसंद करती है, तो न्यूड लिपस्टिक को ट्राई जरूर करें। यह आपको नेचुरल लुक देती है। 
 
अब बात करते हैं फुटवियर की इस में भी न्यूड शेड्स काफी चलन में है। आप फ्लैट्स, पंप्स, हाई हील्स हर तरह के फुटवियर का न्यूड शेड्स को ट्राई कर सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Dussehra Essay : दशहरा पर हिन्दी निबंध