फैशन में इन है ट्रेडि‍शनल, जानि‍ए 5 पोशाकें

Webdunia
शादी पार्टियों का मौसम है और हर पार्टी में छा जाने के लिए आपको ट्रेंड के साथ चलना भी जरूरी है। अगर आप वही पुराना लहंगा, सूट या डिजाइनर कुर्ता पहनने का सोच रहे हैं, तो यह आइडिया आउट ऑफ फैशन है। जानिए 5 पोशाकें जो अभी फैशन ट्रेंड में है - 
 
1 अगर आप शादी या पार्टी में पारंपरिक पोशाक पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो बेशक पहनिए लेकिन यह जान लें कि फैशन में इस समय क्या चल रहा है। आप अपनी कोई भी सिंगल कलर डिजाइनर नेटेड साड़ी पहन सकती हैं लेकिन उसके साथ हाईनेक या फिर नेक तक बॉडर के एंब्राइडरी या नेट की पूरी आस्तीन होंगी तो यह बेहतर लगेगा।

2 वैसे इवनिंग गाउन और पार्टीवेयर फुल लेंथ ड्रेसेज भी इस समय काफी लोकप्रिय हो रही है, आप चाहें तो इन्हें पहन सकती है। फलोरल प्रिंट फ्रॉक भी इस समय चलन में है। ऑनलाईन शॉपिंग में आपको इनकी काफी वैरायटी और डिजाइन्स मिल सकती हैं, वे भी सही दाम में।
 
लहंगे की बात करें तो ए लाइन और फिश कट लहंगा फैशन के लिए फिट रहेगा, लेकिन आप चाहें तो पारंपरिक घेरदार लहंगा भी पहन सकती हैं, यह कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। इस समय शरारा और भागलपुरी फ्लोरल पैटर्न भी खूब पसंद किया जा रहा है।

4  सूट में दिलचस्प रखती हैं, तो अनारकली अब भी फैशन में है और अब यह फुल लैंथ पैटर्न में भी पसंद किया जा रहा है। सूट में चूड़ी पैटर्न और बोट नेक भी ट्रेंड इन है। इसके अलावा पटियाला और शेरवानी पैटर्न के साथ प्लाजो या शरारा खूब चल रहा है। और कुर्तों के मामले में स्ट्रेट पैटर्न चलन में है।
 
वर्क की बात करें तो कांच वर्क वापस फैशन में है और इसे कुर्तों से लेकर साड़ी तक में खूब पसंद किया जा रहा है। कलरफुल एम्ब्राइडरी और नेट पर वर्क भी चलन में है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन्फ्लेमेशन बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

आपको डायबिटीज नहीं है लेकिन बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल?, जानिए कारण, लक्षण और बचाव

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानिए उनके जीवन की रोचक बातें

भोलेनाथ के हैं भक्त तो अपने बेटे का नामकरण करें महादेव के इन सुन्दर नामों पर, सदा मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

क्यों फ्लाइट से ऑफिस जाती है ये महिला, रोज 600 किमी सफर तय कर बनीं वर्क और लाइफ बैलेंस की अनोखी मिसाल

सभी देखें

नवीनतम

एग्जाम की तैयारी के लिए ये हैं मेजिकल टिप्स, नहीं भूलेंगे बार-बार और बना रहेगा आत्मविश्वास

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की 5 घटनाएं जानिए

हिन्दी नवगीत : मन वसंत

पीरियड्स की डेट हो जाती है डिले तो इस देसी ड्रिंक से मिलेगी राहत

वर्कआउट के बाद भी बढ़ रहा है वजन? जानिए क्या है वजह