Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Fashion Tips : श्रावण और मॉनसून का फ्यूजन है लहरिया और पोलका डॉट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Fashion Tips : श्रावण और मॉनसून का फ्यूजन है लहरिया और पोलका डॉट
श्रावण के महीने में माहौल भक्तिमय हो जाता है, वहीं मॉनसून प्राकृतिक सुंदरता को बड़ी खूबसूरती के साथ दर्शाता है। इस वक्त आपका पहनावा श्रावण और मॉनसून का फ्यूजन के साथ हो तो क्या कहने। जी हां, लहरिया और पोलका डॉट श्रावण और मॉनसून का फ्यूजन है, जो पहनने पर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है।
 
पोल्का डॉट का फैशन बार-बार आता है और यह काफी पॉपुलर भी है। इसकी खासियत यह है कि यह हर किसी पर सूट करता है। यह ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों में ही बेहतरीन लुक देता है।
 
वर्तमान में पोल्का डॉट को मोडिफाई कर दिया गया है। पहले सिर्फ काले और सफेद रंग के पोल्का डॉट्स का ही चलन था लेकिन अब हर कलर कॉम्बिनेशन के साथ यह ट्रेंड में है। ट्रेडिशनल लुक में पोल्का डॉट को खूब पसंद किया जाता है। यह आपको स्टाइलिश लुक देने में मदद करता है।
 
साड़ी के किनारे में पोलका डॉट प्रिंट्स भी काफी स्टाइलिश लुक देते हैं जिससे आपको ट्रेंडी लुक मिलता है, वहीं इस सीजन में लहरिया फ्यूजन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लहरिया में हल्के वर्क भी महिलाओं को खूब लुभा रहे हैं।
 
लहरिया में गोटा पत्ती विद कुंदन फ्यूजन भी आपको बेहतरीन लुक देता है, इसके साथ ही कलर्स में भी काफी चेंजेज देखने को मिल रहे हैं। श्रावण और मॉनसून के फ्यूजन में ट्रेडिशनल के साथ-साथ सॉफ्ट कलर्स की भी काफी डिमांड है।
 
वहीं ऐसी महिलाएं, जो सिम्पल लुक चाहती हैं, ज्यादा हैवी वर्क पसंद नहीं करती हैं, वे सिम्पल बॉर्डर के साथ भी बेहतरीन लुक अपना सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रावण मास 2020 : भोलेनाथ को प्रसन्न करना है तो पूरे माह चढ़ाएं ये 11 चीजें