Hanuman Chalisa

हरियाली तीज स्पेशल : तैयार होते समय ये 7 फैशन ट्रेंड जरूर आजमाएं

Webdunia
हरियाली तीज केवल हरे-भरे सुहावने मौसम के स्वागत में ही नहीं मनाई जाती, न ही केवल अच्छा वर पाने के लिए और न केवल पति की लंबी आयु के लिए, बल्कि अब महिलाएं इसे मिल-जुलकर एक उत्सव के रूप में मनाती हैं। ऐसे में तैयार हो कर उत्सव में शामिल होने का महत्व और भी बढ़ जाता है। तो आइए, जानते हैं इस फेस्टिव सीजन तैयार होते समय कौन सी 7 चीजें आपको जरूर आजमाना चाहिए -
 
1. बैकलेस कच्छ कढ़ाई ब्लाउज : इन दिनों बैकलेस कच्छ कढ़ाई वाले ब्लाउज काफी चलन में हैं। आप इन्हें साड़ी व लहंगे आदि किसी के भी साथ पहन सकती हैं।
 
2. पारंपरिक और क्लासिक हेयर स्टाइल : इन दिनों पारंपरिक लेकिन क्लासी लुक वाले जूड़े चलन में हैं। जूड़े में फूलों का लगाना इस बार वापस ट्रेंड कर रहा है।
 
 
3. टैटू : बैकलेस ब्लाउज पहनने के बाद पीठ, गर्दन व कमर पर टैटू ट्रेंड कर रहा है। आप चाहे तो स्थायी व अस्थायी टैटू बनवा सकती हैं।


ALSO READ: नहीं पहना 'लहरिया' तो हरियाली तीज पर सजना-संवरना है अधूरा
 
4. वॉटरप्रूफ मेकअप : सावन के पूरे महीने किसी भी अवसर के लिए मेकअप करते हुए वॉटरप्रूफ मेकअप करना ही बेहतर है। 
 
5. मांग-टीका : इन दिनों चौथ 'मांग-टीका' सूट व लहंगे से लेकर साड़ी आदि सभी के साथ पहना जा रहा है।
 
6. चूड़ियां और कमरबंध : मल्टीकलर चूड़ियां और कमरबंध भी चलन में हैं। कमरबंध साड़ी और लहंगे दोनों के साथ पहने जा सकते हैं।

ALSO READ: फेस्टिव सीजन में बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल कि लोग देखते रह जाएं
 
7. कोल्हापुरी : कोल्हापुरी चप्पल और मोजड़ियां आपके ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ खूब जंचती हैं। इस फेस्टिव सीजन के लिए राजस्थानी कोल्हापुरी फुटवेयर ट्राय कर सकती हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

अगला लेख