Navratri Third Day Dress 2021 - नवरात्रि के तीसरे दिन पहनें ग्रे कलर की ये ड्रेस, जानिए इस रंग का महत्व

Webdunia
शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (06:20 IST)
शारदीय नवरात्रि में गरबे का अधिक महत्व है। इस नवरात्रि में 9 दिवस तक गरबे खेले जाते हैं। 9 दिवस तक माता रानी के 9 स्वरूपों की भी पूजा होती है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। माता रानी के मस्तक पर अर्धचंद्र होता है इसलिए इन्हें चंद्रघंटा देवी कहते हैं। इस दिन भूरे रंग और ग्रे रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने का महत्व है। यह रंग बुराई को नष्ट करने और जीवन में दृढ़ संकल्प को जगाता है। आप आज के दिन इस रंग के वस्त्र पहन कर भी गरबा कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह की ड्रेस पहन सकते हैं-

1.स्कर्ट और टॉप - जी हां, यह इन दिनों काफी ट्रेंडिंग में है। प्लेन शिफॉन शर्ट के साथ कलरफुल स्कर्ट, प्रिंटेड स्कर्ट या काथा वर्क किया हुआ स्कर्ट पहन सकती है। ग्रे रंग में आप शिमर या सॉटन का शर्ट पहन सकती है। और इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी आपको नया लुक देगा।

2.कुर्ता-प्लाजो - यह ड्रेस इन दिनों काफी ट्रेंड में है। अगर लहंगा पहनने का मन नहीं है तो यह ड्रेस आप आसानी से पहन सकते हैं। ट्रेडिशनल लुक भी मिल जाएगा और कुछ अलग भी हो जाएगा। इसके साथ आप मेचिंग का हैवी नेकलेस और झुमकी पहन सकती है। ग्रे रंग में ड्रेस पहन रही है तो ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी खूब जचेगी।

3. लखनवी कुर्ता और प्लाजो - जी हां, जब ऑफिस से आने के बाद अधिक टाइम नहीं होता है तैयार होने के लिए तो यह ड्रेस आप आराम से पहन सकते हैं। इन दिनों लखनवी कुर्ता या चिकनकारी कुर्ता काफी ट्रेंड में है। इसके लिए मैकअप भी बहुत अधिक नहीं करना पड़ता है। आप आराम से लाइट मेकअप या ब्लैक और ग्रे आधारित मेकअप कर सकते हैं।

4.धोती और राजस्थानी कुर्ता - जी हां, शायद यह ड्रेस सभी के पास नहीं हो लेकिन लहंगा चोली का सबसे अच्छा सप्लीमेंट है। यह आपको पहनने पर पूर्ण रूप से ट्रेडिशनल लुक देगा। आप इसे ग्रे-पिंक, ग्रे-रेड कलर के साथ मिक्स मैच करके पहन सकती है। यह खूब जचेगा।

5.लहंगा - जब आखिरी में कोई ऑप्शन नहीं रह जाता है तो यह साड़ी का लहंगा पहनाना सबसे अच्छा। ऐसा इसलिए अगर आप ट्रेडिशनल लहंगा पहनते हैं तो उसके साथ आपको ज्वैलरी भी उसी तरह की लगेगी। वहीं साड़ी का लहंगा पहनते हैं तो अपने पास से मिक्स मैच ज्वैलरी आसानी से पहन सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं चंदन और मुल्तानी मिट्टी का उबटन

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

The 90's: मन की बगिया महकाने वाला यादों का सुनहरा सफर

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

क्या आपका बच्चा भी चूसता है अंगूठा तो हो सकती है ये 3 समस्याएं

अगला लेख