Navratri 2021: जानें नवरात्रि में 9 दिन किस दिन कौन-सा रंग पहनना चाहिए

Webdunia
शारदीय नवरात्रि 2021, 7 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। नवरात्रि के 9 दिनों में माता रानी के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाती है। अलग - अलग स्वरूप को अलग-अलग प्रकार से भोग लगाया जाता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि माता रानी के 9 दिन के हिसाब से रंग के कपड़ें पहन कर आराधना करने से माता रानी प्रसन्न हो जाती है और फल की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं किस दिन कौन-से रंग के कपड़े पहनना चाहिए -

1.प्रथम दिन मां शैलपुत्री - पीला ड्रेस - नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इसलिए खासकर पीले रंग के वस्त्र पहने जाते हैं।

2.दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी - हरा रंग - नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन भक्त हरे रंग के वस्त्र पहनते हैं।

3.तीसरे दिन मां चंद्रघंटा - भूरे रंग के वस्त्र - नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन भक्तजन भूरे रंग के वस्त्र पहनकर मां की आराधना करते हैं।

4.चौथे दिन मां कुष्मांडा - नारंगी वस्त्र - जैसे कि अलग-अलग स्वरूप है उस अनुसार चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन भक्तगण  भूरे रंग के वस्त्र पहनकर मां की आराधना करते हैं।

5.पांचवे दिन मां स्कंदमाता - सफेद रंग - नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन भक्त सफेद रंग के वस्त्र पहनते हैं।

6.छठे दिन मां कात्यायानी - लाल रंग - नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन 
विशेष जन लाल रंग के कपड़े पहनते हैं।

7.सातवें दिन मां कालरात्रि - नीला रंग - नीला रंग वैसे भी सभी पर खूब जचता है। सातवें दिन मां की आराधना नीले रंग के वस्त्र पहन कर करें।

8.
आठवें दिन मां महागौरी - गुलाबी रंग - अष्टमी का दिन काफी अहम होता है। इस दिन कई घरों में माता रानी की पूजा की जाती है। हालांकि इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहने जाते हैं। भक्त जन को गुलाबी रंग ड्रेस पहनकर मां की आराधना करना चाहिए।  

9.नौवें दिन मां सिद्धिदात्री - जामुनी रंग -नवमी का दिन भी विशेष महत्व रखता है। किसी के यहां अष्टमी का अधिक महत्व होता है तो किसी के यहां नवमी का। नवमी के दिन मुख्य रूप से जामुनी रंग पहना जाता है। जिसे देखकर मां भी खुश हो जाएंगी।


 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पार्टनर के लिए 20 बेहतरीन रोमांटिक गुड मॉर्निंग लव शायरी और कोट्स

भारत में कैसे आता है मॉनसून? समझिए बारिश का पूरा विज्ञान

बरखा की बूंदों में भीगी ये शायरी पढ़ कर दिल हो जाएगा तरोताजा

हेयर ट्रांसप्लांट ने लील ली 2 जिंदगियां, जानिए कितनी सेफ है ये सर्जरी, संभावित खतरे और किन लोगों को नहीं करवाना चाहिए ट्रांसप्लांट

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

सभी देखें

नवीनतम

अपनी बेटी को दें वेदों से प्रेरित सुंदर नाम, जानें उनके गहरे अर्थ

घर के चिराग को दें वेदों से प्रभावित नाम, दीजिए बेटे के जीवन को एक सार्थक शुरुआत

प्रधानमंत्री का संदेश आतंकवाद के विरुद्ध मानक

मोहब्बत, जिंदगी और सियासत पर राहत इंदौरी के 20 दमदार और मोटिवेशनल शेर

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

अगला लेख