नवरात्रि में डांडिया नाइट्स के लिए स्पेशल टिप्स

Webdunia
इस बार आप डांडिया नाइट्स में रौनक जमाने के लिए तैयार हैं? अगर हां, तो जान लीजिए कुछ काम के टिप्स। ये आसान से टिप्स आखिरी समय में याद न रहने की वजह से डांडिया खेलते हुए आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
 
 


आइए, जानते हैं इन्हीं टिप्स के बारे में-
 
1. डांडिया नाइट्स के लिए बोल्ड कलर का चयन ही बेहतर होगा। हल्के रंग की ड्रेस से आपका आकर्षण भी हल्का पड़ सकता है।
 
2. इस दौरान फीके रंग की ड्रेसेस पहनने से बचें। एक तो ये डांडिया खेलते हुए जल्दी गंदी होगी, साथ ही आपको भीड़ से अलग नहीं दिखा पाएगी, सो अलग।
 
3. इस बार डांडिया नाइट्स में फ्यूजन लुक ट्राय करें, जैसे इंडो-वेस्टर्न पहन सकते हैं, डेनिम शर्ट के साथ धोती-पेंट, क्रॉप टॉप के साथ स्कर्ट या घाघरा, डेनिम जैकेट के साथ एक पारंपरिक घाघरा-चोली, बीडिड चोली के साथ स्पार्क लिंग घाघरा पहन सकती हैं।
 
4. रात के समय में आंखों पर स्मोकी मेकअप खूब जंचता है।
 
5. डांडिया नाइट्स के लिए जाते हुए भूलकर भी हील या हाई हील के सैंडल व फुटवियर न पहनें।
 
6. जो भी ड्रेस आप पहन रही हैं, उसे अच्छी तरह से पिनअप करना न भूलें वरना डांडिया खेलते हुए यदि आपका दुपट्टा गिर गया या कहीं से ड्रेस खुल गई तो आपको परेशानी होगी और शर्मनाक स्थिति हो सकती है, सो अलग!

ALSO READ: इस नवरात्रि में गरबा करने जा रही हैं, तो जानिए 5 आसान सी हेयर स्टाइल

सम्बंधित जानकारी

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम

अगला लेख