क्या हैं keratin hair treatment, जानिए इसके फायदे और नुकसान

Webdunia
बालों के ड्राई, फ्रिजी या कर्ली  होने पर आपने केराटिन ट्रीटमेंट के बारे में जरूर सुना होगा। पार्लर में ब्यूटीशन ने आपको फ्रीजी और कर्ली हेयर से निजात पाने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट की सलाह दी होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर ये ट्रीटमेंट होता क्या हैं, इसके फायदे और नुकसान क्या होते है ? तो आइए हम आपको बताते है कि  केराटिन ट्रीटमेंट क्या है और इसके फायदे और नुकसान क्या  है..
 
क्या है केराटिन ट्रीटमेंट-
 
फ्रिजी और रूखे बालो को सॉफ्ट और स्ट्रेट करने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट किया जाता है। केराटिन हमारे बालों में मौजूद नैचरल प्रोटीन होता है। जिसके वजह से हमारे बालों में शाइनिंग रहती है, लेकिन प्रदूषण केमिकल्स और लगातार धूप में रहने से ये धीरे-धीरे बालों से गायब होता चला जाता है। जिस वजह से बाल डैमेज और रूखे बेजान नजर आते है, और बालों की शाइनिंग भी कम हो जाती है। लिहाजा बालों के नैचरल प्रोटीन को फिर से रीस्टोर करने के ट्रीटमेंट को ही केराटिन प्रोटीन ट्रीटमेंट कहा जाता है। केराटिन ट्रीटमेंट में बालों में आर्टिफिशल केराटिन डाला जाता है  ऐसा करने के बाद आपके बाल स्मूथ और शाइनी हो जाते है। इस वक्त ये ट्रीटमेंट काफी लोकप्रिय भी है। 
 
केराटिन के फायदे क्या होते है
 
केराटिन ट्रीटमेंट कराने से आपके बाल शाइनिंग हो जाते है। इसके साथ ही आपके बाल स्ट्रेट लगने लगते है।
 
बालों का उलझना कम हो जाता है। जिससे आप अपने बालों को आसानी से मैनेज कर सकते है।
 
प्रदूषण से आपके बाल बच जाते है।
 
बाल सॉफ्ट हो गए है तो ज्यादा उलझते भी नहीं है जिस वजह से बालों का टूटना कम हो जाता है।
 
सिल्की, स्ट्रेट होने पर आप बालों में हर तरह की हेयर स्टाइल आराम से ट्राई कर सकते है।
 
आपको बार-बार बालों को घर में हेयर स्ट्रेटनर से स्ट्रेट करने की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे में आपका समय भी बचता है।
 
केराटिन के साइड इफेक्ट्स
 
केराटिन प्रोटीन ट्रीटमेंट करवाने के बाद आपको पार्लर से ही ब्यूटीशन स्पेशल शैंपू, कंडिशनर यूज करने के लिए कहती है इसके अलावा आप दूसरा कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं कर सकते है।
 
केराटिन करवाने के बाद बाल बिलकुल स्ट्रेट दिखने लगते हैं और उसमें से वॉल्यूम और बाउंस गायब हो जाता है।
 
बाल बहुत जल्दी ऑयली हो जाते है जिस वजह से बालों में बार-बार शैम्पू करना पड़ता है।
 
इस ट्रीटमेंट में अच्छे खासे पैसे भी खर्च होते है उसके बावजूद इसका असर 5 से 6 महीने ही रहता है।
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है उत्तराधिकारी

हिंदू धर्म से प्रेरित बेबी गर्ल्स के अ से मॉडर्न और यूनिक नाम, अर्थ भी है खास

बिना धूप में निकले कैसे पाएं ‘सनशाइन विटामिन’? जानिए किन्हें होती है विटामिन डी की कमी?

क्या दुनिया फिर से युद्ध की कगार पर खड़ी है? युद्ध के विषय पर पढ़ें बेहतरीन निबंध

शेफाली जरीवाला ले रहीं थीं ग्लूटाथियोन, क्या जवान बने रहने की दवा साबित हुई जानलेवा!

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

खाली पेट पेनकिलर लेने से क्या होता है?

बेटी को दीजिए ‘इ’ से शुरू होने वाले ये मनभावन नाम, अर्थ भी मोह लेंगे मन

चातुर्मास: आध्यात्मिक शुद्धि और प्रकृति से सामंजस्य का पर्व

कॉफी सही तरीके से पी जाए तो बढ़ा सकती है आपकी उम्र, जानिए कॉफी को हेल्दी बनाने के कुछ स्मार्ट टिप्स

अगला लेख