चटख रंग निखारे खूबसूरती

बरसात और परिधान

गायत्री शर्मा
WDWD
चटख रंगों की तो बात ही अलग है। ये आपकी खूबसूरती को और भी अधिक बढ़ा देते हैं। अब गए वो जमाने जब पुराने फीके कपड़े पहने जाते थे। आज जिंदगी की तरह हमारे कपड़ों के रंग भी बदल रहे है। तो क्यों न हम भी कुछ चटख रंगों के परिधानों से अपने ड्रेसअप को बदलें।

  अब वो दिन गए, जब बरसात में बड़ी काली छतरी लेकर अपनी खूबसूरती को छिपाया जाता था। आजकल तो बाजार में प्रिन्टेड व हर रंग की छतरी तथा रैनकोट आसानी से मिल जाते हैं।      
फ्लोरोसेंट ग्रीन, सुर्ख लाल... और भी बहुत कुछ। ये सभी रंग आपके व्यक्तित्व को और भी अधिक आकर्षक बना देते हैं। जिस तरह चटख लाल रंग की साड़ी का कोई सानी नहीं है।

गोरी हो या काली, हर रंग की महिला पर यह फबती है। उसी प्रकार चटख रंगों के परिधानों से आप भी अपना लुक व स्टाइल बदल सकते हैं। कुछ चेंज करने के लिए इससे बेहतर और क्या होगा?

बरसात के भीगे-भीगे मौसम में तो इन रंगों का कोई जवाब ही नहीं है। कीचड़ के छींटों से कपड़े गंदे होने के झंझट से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ ये आपको एक ट्रेंडी लुक भी देगा।

इस मौसम में केवल कपड़े ही नहीं बल्कि चटख रंगों के रैनकोट व छतरी भी बेहतर विकल्प है। अब व ो दिन गए, जब बरसात में बड़ी काली छतरी लेकर अपनी खूबसूरती को छिपाया जाता था। आजकल तो बाजार में प्रिन्टेड व हर रंग की छतरी तथा रैनकोट आसानी से मिल जाते हैं।

ज्वैलरी का भी फैशन में बड़ा महत्व है। बरसात में भी यदि फैशनेबल दिखना हो तो प्लेन कपड़ों के साथ गहरे रंगों की मोती की लंबी माला पहनना अच्छा रहेगा। इस मौसम में हल्के रंगों जैसे गुलाबी, सफेद, कॉफी...आदि के स्थान पर चेरी, ब्राउन, ब्लैक आदि रंगों के जूते-चप्पल पहनना बेहतर रहेगा।

चटख रंगों से आप खुद को दूसरों से अलग बनाइए। बस ध्यान रहे कि ऐसे रंगों का चयन करें जो आप पर फबें। अपनी त्वचा के रंग व पर्सनालिटी के अनुरूप रंगों का चयन करें।

Show comments

इस चाइनीज सब्जी के आगे पालक भी है फैल! जानें सेहत से जुड़े 5 गजब के फायदे

आइसक्रीम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 4 चीज़ें, सेहत को हो सकता है नुकसान

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

लू लगने से आ सकता है हार्ट अटैक, जानें दिल की सेहत का कैसे रखें खयाल

जल्दी निकल जाता है बालों का रंग तो आजमाएं ये 6 बेहतरीन टिप्स

AC का मजा बन जाएगी सजा! ये टेंपरेचर दिमाग और आंखों को कर देगा डैमेज, डॉक्टरों की ये सलाह मान लीजिए

गर्मी में फलों की कूल-कूल ठंडाई बनाने के 7 सरल टिप्स

घर में नहीं घुसेगा एक भी मच्छर, पोंछे के पानी में मिला लें 5 में से कोई एक चीज

क्या कभी खाया है केले का रायता? जानें विधि

जीने की नई राह दिखाएंगे रवींद्रनाथ टैगोर के 15 अनमोल कथन