पारंपरिक निजाम ज्वेलरी पर टिकी सबकी निगाहें

आभूषणों के पारंपरिक रंग

Webdunia
- साक्षी

ND
ND
अगर आप भी है पारंपरिक आभूषणों के दीवाने हैं तो आर.के. पुरम स्थित हयात होटल में लगी निजाम ज्वेलरी नामक प्रदर्शनी की तरफ जरूर खिंचे चले आएँगे। गहने, श्रृँगार तथा महिलाएँ एक-दूसरे के पर्याय हैं। एक जमाना था जब महिलाओं द्वारा सोने के आभूषणों को विशेष महत्व दिया जाता था।

अब महिलाएँ 'सेमी प्रिशियस' स्टोंस वाली ज्वेलरी को भी विशेष महत्व देने लगी हैं। शादी हो या कोई अन्य मौका महिलाएँ इन आभूषणों को काफी पंसद कर रही हैं। ये आभूषण पारंपरिक और खूबसूरत होने के साथ ही आपकी ड्रेस के साथ भी मेल खाते हैं। भिन्न-भिन्न रंगों के कीमती पत्थरों से बनी ये ज्वेलरी आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देती है।

इसी कड़ी में आर्ट कैरेट द्वारा होटल हयात रेजिडेंसी में ज्वेलरी प्रदर्शनी लगाई गई है। यह डिजाइनर ज्वेलरी कलेक्शन डिजाइनर आशा मोदी का है जो पिछले दो दशक से आर्ट कैरेट के लिए अपने डिजाइन पेश करती आ रही हैं। निजाम ज्वेलरी के इस कलेक्शन में आशा मोदी के 700 डिजाइन पेश किए गए हैं।

जिनमें नेकलैस, कुंडल, कंगन, माँग टीका अँगूठी आदि आभूषण शामिल हैं। इनकी कीमत 2000 रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक है। आशा मोदी एक बहुत ही उम्दा जेमोलोजिस्ट हैं जिन्होंने 'निजाम आभूषण' जोकि हमारी इतिहास की अनमोल धरोहर है, अपनी कला द्वारा इस धरोहर को संजोने की कोशिश की है।

दरअसल, निजाम हैदराबाद के शासक हुआ करते थे जिन्होंने सन 1724 से लेकर 1948 तक शासन किया। निजाम घराने के इन आभूषणों के 173 पीस ही बाकी बचे हैं। भारत सरकार द्वारा समय-समय पर देश के भिन्न-भिन्न शहरों में इनकी प्रदर्शनी लगाई जाती रही है। दिल्ली में सन 2001 में इनकी प्रदर्शनी लगाई गई थी।

बॉलीवुड सेलिब्रिटी, राज घराने व उच्च वर्ग की महिलाओं में आर्ट कैरेट ज्वेलरी को लेकर विशेष आकर्षण रहा है। यही नहीं देवदास, जुबैदा, मानसून वेडिंग आदि हिंदी ब्लॉक बस्टर फिल्मों में भी आर्ट कैरेट ज्वेलरी का कलेक्शन पेश किया जा चुका है। डिजाइनर आशा मोदी ने निजाम ज्वेलरी के इस कलेक्शन में भारतीय महिलाओं की पसंद को विशेष रूप से ध्यान में रखा है। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगी। यह प्रदर्शनी 15 दिसंबर तक चलेगी।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

हर यंगस्टर को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन

21 जून योग दिवस का इतिहास, जानें 2025 की थीम से हम क्या सीखें

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है, जानें कारण और इसका महत्व

21 जून योग दिवस 2025: अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के 10 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर निबंध / भाषण

यह युद्ध किधर जा रहा है

योग एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन का मार्ग, पढ़ें योग दिवस पर हिन्दी में निबंध

100 सिटअप्स के बराबर है ये एक योगासन, फिट रहने के लिए सबसे कारगर, जानिए फायदे और इसे करने का तरीका

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 कोट्स, विशेस, शुभकामनाएं, बधाई संदेश