Hanuman Chalisa

Father's Day Poem : फादर्स डे पर कविता-थैंक्यू पापा

कल्याणी देशमुख
- कल्याणी देशमुख

थैंक्यू पापा 
माता ने दिया जन्म
आपने भरा उस जीवन में रंग
पूरे किए सपने सारे
और उड़ा मैं सफलता के संग
मुझे मेरी पहचान देने के लिए 
थैंक्यू पापा . . .
 
शिक्षक ने दिया ज्ञान 
और उस ज्ञान को आगे बढ़ाने
आपने खर्चे मेरे किए पूरे
पर आपकी जरूरतें फिर रह गईं अधूरी
अपने पसीने की कमाई 
मेरे पीछे 
खुशी-खुशी खर्च करने के लिए 
थैंक्यू पापा . . .
 
आपके आशीर्वाद से 
मेहनत मेरी रंग लाई
डिग्री मिलते ही मेरे लिए
अच्छे पैकेज की नौकरी लाई
आपने आराम का न सोचते हुए
मुझे दूसरे शहर में जॉब
करने भी जाने दिया
उसके लिए थैंक्यू पापा . . . 
 
आज मैं भी बन गया हूं पिता
पर जीवन की इस भाग-दौड़ में
मैं शायद न बन सकूं आपके जैसा पिता
बच्चों पर चिल्लाने पर
नजरों के सामने आ जाती है बचपन की वो यादें
कितने सब्र से आपने हमें पाला
पिता होने का धैर्य सिखाने और
मुझे अच्छा पिता बनने की 
प्रेरणा देने के लिए 
थैंक्यू, थैंक्यू, थैंक्यू पापा
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख