Publish Date: Sat, 14 Jun 2025 (12:52 IST)
Updated Date: Sat, 14 Jun 2025 (13:09 IST)
Happy fathers day wishes in hindi: पिता सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक एहसास है – सुरक्षा का, प्यार का, समर्थन का। वे हमारी पहली पाठशाला होते हैं, हमारे सबसे अच्छे दोस्त और कभी-कभी तो हमारे सुपरहीरो भी! अगर आप भी अपने पापा को यह बताना चाहते हैं कि वे आपके लिए कितने खास हैं, तो यहाँ कुछ खास तरीके दिए गए हैं जिनसे आप उनके दिन को यादगार बना सकते हैं।
1. जिन्दगी जीने का मजा तो आपसे मांगे हुए सिक्कों से था,
पापा, हमारी कमाई से तो ज़रूरतें भी पूरी नहीं होती।
2. हमारे सर पर जिस दरख्त का साया है
हमारी छांव की खातिर वो धूप में नहाया है
3. हजारों की भीड़ में भी पहचान जाते हैं,
पापा कुछ कहे बिना ही सब जान जाते हैं।
4. जिसे आपके जैसे पिता मिल जाएं, उसे जिंदगी में और क्या चाहिए
जिसे आप मिल गए पापा, उसे सुपर हीरो की जरूरत क्या है
5. पिता के बिना जिंदगी वीरान है
सफर तनहा और राह सुनसान है
वही मेरी जिंदगी वही आसमान है
वही खुदा वही मेरा भगवान् है
Happy Fathers Day
6. जेब खाली हो फिर भी
मना नहीं करते देखा
मैंने पापा से अमीर दुनिया में
कोई शख्स नहीं देखा
हैप्पी फादर्स डे –पापा
7. चुपके से एक दिन रख आऊं
सभी खुशियां उनके सिरहाने में
जिन्होंने एक अरसा बिता दिया
मुझे बेहतर इंसान बनाने में !
8. मुझे रख दिया छांव में, खुद जलते रहे धूप में
मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता, अपने पिता के रूप में।
9. पिता जमीर हैं
पिता जागीर है
जिसके पास ये हैं
वह सबसे अमीर है।
10. बच्चों के लिए हर दु:ख जो खुद सहते हैं,
भगवान की उस प्रतिमा को पिता कहते हैं।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें