Publish Date: Sat, 09 Jun 2018 (23:16 IST)
Updated Date: Sat, 09 Jun 2018 (23:22 IST)
मॉस्को। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम विश्व कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को यहां पहुंच गई।
पुर्तगाल को पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी स्पेन से खेलना है। ग्रुप बी में इन दोनों के अलावा मोरक्को और ईरान भी हैं। हर ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें अगले दौर में जाएंगी। पुर्तगाल 7वीं बार विश्व कप में पहुंचा है और 33 बरस के रोनाल्डो का यह आखिरी विश्व कप होगा। (भाषा)